भारतवंशी कमला हैरिस की लग सकती है लॉटरी, सर्वे में बाइडेन को पछाड़ा, व्हाइट हाउस का मिल सकता है टिकट

US Presidential Election: अटलांटा में CNN हेडक्वार्टर में हुए बहस में डोनाल्ड ट्रंप से बहस में बुरी तरह हारे जो बाइडेन के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी में गुस्सा फूट पड़ा है और खुद बाइडेन ने भी माना है, कि व्यस्त टाइमटेबल की वजह से बहस के दौरान उन्हें नींद आ रही थी।

जिसके बाद अब भारतीय मूल की कमला हैरिस, जो इस वक्त अमेरिका की उप-राष्ट्रपति हैं, उनकी किस्मत खुल सकती है और उन्हें व्हाइट हाउस का दावेदार बनाया जा सकता है। ताजा सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है, कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के व्हाइट हाउस में बने रहने की संभावना उनके बॉस राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहीं बेहतर है।

us president election

कमला हैरिस की खुल सकती है किस्मत!

सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया है, कि पिछले हफ्ते अटलांटा में अपने डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ बहस में मिली हार के बाद बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग में भारी गिरावट आई है। बहस के बाद से, सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी में बाइडेन के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी छोड़ने और किसी और को उम्मीदवार बनाने की मांग काफी तेज हो गई है।

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं और आपको बता दें, कि अभी तक दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, पूरी संभावना है, कि रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी से जो बाइडेन को टिकट मिल सकता है।

CNN के सर्वेक्षण से पता चला है, कि डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन से 6 अंकों से आगे चल रहे हैं। सर्वेक्षण में यह भी पाया गया है, कि कमला हैरिस, जो भारतीय मूल की मां और अफ्रीकी मूल के पिता की संतान हैं, वो सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप से काफी कम अंतर से पीछे हैं।

सर्वेक्षण में पता चला है, कि डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 47 प्रतिशत है, जबकि कमला हैरिस की अप्रूवल रेटिंग 45 प्रतिशत है।

कमला हैरिस ने सर्वेक्षण में डोनाल्ड ट्रंप पर मिली बढ़त को लेकर कहा, कि "मैं राष्ट्रपति (बाइडेन) के रिकॉर्ड के बारे में बात कर सकती हूं। मैं जो कह सकती हूं, वह यह है, कि उन्होंने क्या हासिल किया है और वे जो काम कर पाए हैं और करवा पाए हैं, वह वास्तव में ज्यादातर अमेरिकियों के मुताबिक है। और मुझे लगता है, कि यह भी ध्यान देने योग्य है। और फिर, मैं कहूंगी कि उम्र के साथ ज्ञान और अनुभव आता है और यह निश्चित रूप से कुछ ऐसा है जो राष्ट्रपति अपने साथ लेकर आते हैं।"

इस सर्वेक्षण में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा में ट्रम्प से 11 अंकों से आगे हैं। सर्वेक्षण में जहां ट्रंप को 39 प्रतिशत अंक मिल रहे हैं, वहीं मिशेल ओबामा को 50 प्रतिशत अंक मिल रहे हैं। हालांकि उनके कार्यालय ने मार्च में एनबीसी न्यूज को बताया था, कि वह इस वर्ष राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगी।

'बहस के दौरान करीब करीब सो गया था'

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पिछले हफ्ते राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ अपने निराशाजनक प्रदर्शन को एक बार फिर स्वीकार किया है, लेकिन ऐसा लगता है, कि उन्होंने इसके लिए जून की शुरुआत में दो विदेश यात्राओं के बाद जेट लैग को जिम्मेदार ठहराया है।

81 वर्षीय राष्ट्रपति बाइडेन को बहस में अपने अस्थिर और लड़खड़ाते प्रदर्शन के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के एक साथी डेमोक्रेट ने खुले तौर पर उनसे राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने का आह्वान किया है।

बहस के दौरान, कर्कश आवाज के साथ जो बाइडेन काफी रुक-रुक कर बोल रहे थे, उनके शब्द ज्यादातर मौकों पर लड़खड़ा रहे थे और ऐसा लग रहा था, कि वो खोए हुए हैं। जिसके बाद कई डेमोक्रेट्स ने कहा है, कि बाइडेन का यह प्रदर्शन उनकी अयोग्यता का एक वजह बन सकता है।

आलोचनाओं के बाद बाइडेन ने कहा, कि "मेरी (बहस वाली) रात अच्छी नहीं रही, लेकिन सच्चाई यह है, कि मैं बहुत होशियार नहीं था। मैंने बहस से पहले दुनिया भर में दो बार यात्रा करने का फैसला किया, लगभग 100 टाइम जोन से गुजरा। मैंने अपने कर्मचारियों की बात नहीं सुनी और वापस आकर मंच पर ही सो गया।"

बाइडेन ने ये बातें मंगलवार शाम (स्थानीय समय) को वर्जीनिया के मैकलीन में अपने चुनावी कैम्पेन में कहा है। लेकिन, सवाल ये है, कि क्या बाइडेन राष्ट्रपति चुनाव की रेस से हटेंगे और कमला हैरिस उनकी जगह नई उम्मीदवार होंगी, फिलहाल ये देखना होगा, लेकिन कमला हैरिस के लिए इस बात की संभावना प्रबल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+