इजराइल की तरफ से लड़ रहे भारतीय मूल के सैनिक की मौत, गाजा में अब तक कितने इजराइली सैनिक मरे?

गाजा में जारी युद्ध में मारे गए इजराइली सैनिकों में भारतीय मूल का 20 वर्षीय सैनिक भी शामिल है। भारतीय समुदाय के सदस्यों और डिमोना शहर के मेयर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डिमोना के मेयर बेनी बिट्टन ने बुधवार को सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, गाजा में लड़ाई के दौरान मारे गए इजराइली लड़ाकों में 20 वर्षीय भारतीय मूल का सैनिक भी शामिल है।

Indian-Origin Israeli Soldier died

मृतक का नाम हलेल सोलोमन है। वह स्टाफ-सार्जेंट पद पर था और दक्षिणी इजराइली शहर डिमोना से संबंध रखता था। मेयर बेनी बिट्टन ने पोस्ट में लिखा- बड़े दुख के साथ हम गाजा में डिमोना के बेटे हलेल सोलोमन की मौत की घोषणा करते हैं। हेलेल ने सेवा करने की इच्छा जताई और गिवती (ब्रिगेड) में भर्ती हो गए। हेलेल एक समर्पित व्यक्ति थे।

आपको बता दें कि डिमोना को कुछ लोग 'लिटिल इंडिया' भी कहते हैं, क्योंकि इस शहर में बड़ी संख्या में भारत से आए यहूदी रहते हैं।
इस बीच इजराइली सेना ने कहा कि मंगलवार को गाजा में गिवाती ब्रिगेड के ऑपरेशन के बाद दो और सैनिकों की मौत हो गई, जिससे गाजा ऑपरेशन में मारे गए सैनिकों की कुल संख्या 15 हो गई है।

इससे पहले 7 अक्टूबर को हुई घटना के समय दक्षिणी इजरायल में मौजूद में भारतीय मूल की सैनिकों की मौत हो गई थी। हमले में जान गंवाने वाली महिला सैनिकों का नाम 22 साल की लेफ्टिनेंट ऑर मोसेस और इंस्पेक्टर किम डोक्राकर है।

ऑर मोसेस होम फ्रंट कमांड में तो वहीं किम डोक्राकर बॉर्डर पुलिस ऑफिस में तैनात थीं। दोनों की मौत 7 अक्टूबर को हुए हमास के हमले में ड्यूटी के दौरान हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+