कनाडा में भारतीय मूल के परिवार के सभी सदस्यों की घर में लगी संदिग्ध आग में जलकर मौत, क्या हत्या हुई है?
Indian-origin Family Dies in Canada: कनाडा पुलिस ने शुक्रवार को कहा है, कि ओंटारियो प्रांत में पिछले हफ्ते घर में लगी "संदिग्ध" आग में भारतीय मूल के एक जोड़े और उनकी किशोर बेटी की मौत हो गई है।
पील पुलिस की एक प्रेस रिलीज में कहा गया है, कि 7 मार्च को ब्रैम्पटन के बिग स्काई वे और वैन किर्क ड्राइव क्षेत्र में एक घर में आग लग गई थी, जिसमें जलकर दंपति और उनकी बेटी की मौत हो गई है। आगे बुझाते वक्त जांच टीम को पता नहीं चल पाया था, कि कितने लोगों की जलने से मौत हुई है, लेकिन अब फॉरेंसिक जांच के बाद मारे गये लोगों की संख्या का पता चल गया है।

भारतीय परिवार की संदिग्ध मौत
फॉरेंसिंक जांच के बाद शुक्रवार को परिवार के तीन सदस्यों की मौत की पुष्टि की गई है, जिनमें 51 साल के राजीव वारिकू, उनकी पत्नी 47 साल की शिल्पा कोठा और उनकी 16 साल की बेटी महेक वारिकू शामिल हैं। पुलिस ने कहा है, कि वे आग लगने से पहले के इसी घर में रहते थे।
सीटीवी समाचार चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पील पुलिस कांस्टेबल टैरिन यंग ने शुक्रवार को कहा, कि आग को संदिग्ध माना गया है। रिपोर्ट में पुलिस अधिकारी यंग के हवाले से कहा गया है, "इस समय, हम अपने होमिसाइड ब्यूरो के साथ इसकी जांच कर रहे हैं, और हम इसे संदिग्ध मान रहे हैं, क्योंकि ओंटारियो फायर मार्शल ने माना है कि यह आग अचानक नहीं लगी होगी।"
आग लगने के संभावित कारण के बारे में पूछे जाने पर यंग ने कहा, "अभी घर में कुछ बचा नहीं है, सबकुछ जल चुका है।" उन्होंने कहा, कि "फायर मार्शल के रूप में ऐसी किसी चीज़ को देखते हुए, मुझे यकीन है कि यह बहुत कठिन है, जब जांच के लिए बहुत कुछ नहीं बचा है। लेकिन हम सभी जांच कर रहे हैं।" वहीं, मृतक के पड़ोसी ने कहा, कि ये परिवार 15 सालों से घर में रह रहा था, लेकिन उन्होंने परिवार में कोई परेशानी नहीं देखी।
यूसुफ ने कहा, कि उन्हें पिछले हफ्ते घर में धमाके के साथ आग लगने की जानकारी मिली और फिर हमने बाहर जाकर देखा, तो घर धू-धूकर जल रहा था। कुछ ही घंटों में पूरा घर जलकर खाक हो गया। कनाडाई पुलिस ने एक प्रेस रिलीज में तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है और मौत की जांच में लोगों से सहयोग करने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications