Indian Navy और फ्रांस का Arabian Sea में संयुक्त अभ्यास, दिखी Battleships की धमक
भारतीय नौसेना ने फ्रांस की नेवी के साथ मिलकर अरब सागर में अभ्यास किया। जिसमें दोनों देश की नौसेनाओं ने संयुक्त रुप से उच्च स्तर के सहयोग के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

अरब सागर (Arabian Sea) में भारत और फ्रांस की सेना के साथ संयुक्त अभ्यास पूरा हो गया। दो दिन तक चले इस समुद्री साझेदारी अभ्यास में कई स्वदेशी गाइडेड मिसाइल्स समेत फ्रांस निर्मित हथियारों का प्रयोग किया गया। इस अभ्यास में समुद्री सुरक्षा में विकास को लेकर एक व्यापक प्रगति देखी गई, जिसमें क्रॉस-डेक लैंडिंग, बोर्डिंग अभ्यास और सीमैनशिप डेवलपमेंट शामिल थे। संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच बीच पारस्परिकता और उच्च स्तर के सहयोग के साथ गाइडेट मिसाइल्स (Guided Missile) के सफल संचालन की सफर एक्सरसाइज की गई।
भारतीय नौसेना और फ्रांस की नौसेना का ये संयुक्त 10 और 11 मार्च को आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय नौसेना की स्वदेश निर्मित गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट, INS सह्याद्री, फ्रांसीसी नौसेना के जहाजों FS Dixmude, एक मिस्ट्रल क्लास एम्फिबियस असॉल्ट शिप, और FS La Fayette के साथ ला फेयेट क्लास फ्रिगेट का अरब सागर में एक समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) किया गया।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस अभ्यास में समुद्र में विकास का एक व्यापक सहयोग दिखा, जिसमें क्रॉस-डेक लैंडिंग, बोर्डिंग अभ्यास और सीमैनशिप विकास की कमियों को दूर किया गया। अभ्यास के दौरान मिसाइल के सफल प्रक्षेपण की जानकारी दी गई।
बता दें कि गाइडेड मिसाइल आईएनएस सह्याद्री अत्याधुनिक हथियारों और सेंसर से लैस है। ये हवा, सतह और सतह के नजगीक खतरों को भांप लेती है और उन्हें समय से मुंहतोड़ जबवा दजेती है। यह जहाज FOCinC (East) के नियंत्रण में है और विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का एक हिस्सा भी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications