जिम्बाब्वे में भीषण विमान हादसा, भारतीय अरबपति खनन कारोबारी हरपाल रंधावा और उनके बेटे की मौत

Harpal Randhawa Dies in Zimbabwe plane crash: जिम्बाब्वे से आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक विमान हादसे में भारतीय अरबपति कारोबारी हरपाल रंधावा और उनके बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है, कि ये हादसा उस वक्त हुआ, जब हरपाल रंधावा का निजी विमान तकनीकी खराबी के कारण दक्षिण-पश्चिमी जिम्बाब्वे में एक हीरे की खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

हरपाल रंधावा, सोने और कोयले का उत्पादन करने के साथ-साथ निकल और तांबे को परिष्कृत करने वाली भारत की एक बड़ी कंपनी रियोज़िम के मालित थे, जो अपने बेटे और चार अन्य लोगों के साथ जिम्बाब्वे विमान हादसे में मारे गये हैं।

Harpal Randhawa dies

जिम्बाब्वे की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारोबारी हरपाल रंधावा का विमान जिम्बाब्वे के आईहरारे के ज़वामहांडे क्षेत्र में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

रियोज़िम के स्वामित्व वाला सेसना 206 विमान हरारे से मुरोवा हीरा खदान की ओर जा रहा था, जब शुक्रवार को यह दुखद घटना घटी। सिंगल इंजन वाला ये विमान मुरोवा डायमंड्स खदान के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसका आंशिक स्वामित्व रियोज़िम के पास है।

हादसे में सभी सवारों की मौत

जहाज पर सवार सभी 6 यात्रियों और चालक दल की जान चली गई है।

ज़्वामाहांडे क्षेत्र में पीटर फ़ार्म में विमान के गिरने से पहले, फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई थी, और अनुमान लगाया जा रहा है, कि इसकी वजह से हवा में ही विमान में धमाका हो गया। रिपोर्ट में कहा गया है, कि इस दुर्घटना में जहाज पर सवार सभी यात्रियों और चालक दल की जान चली गई है।

सरकारी स्वामित्व वाले दैनिक समाचार पत्र हेराल्ड ने स्थानीय पुलिस के हवाले से कहा है, कि पीड़ितों में से चार विदेशी थे और अन्य दो जिम्बाब्वे के रहने वाले थे। पुलिस ने कहा, कि "जिम्बाब्वे गणराज्य पुलिस ने एक विमान दुर्घटना की रिपोर्ट दी है, जिसमें छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।"

हरपाल रंधावा की कंपनी रियोज़िम ने दुर्घटना की पुष्टि की है और कहा है, कि वह अधिक जानकारी इकट्ठा करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ काम कर रहा है।

पुलिस ने अभी तक मृतकों के नाम जारी नहीं किए हैं, लेकिन पत्रकार और फिल्म निर्माता होपवेल चिनोनो, जो रंधावा के दोस्त थे, उन्होंने उनकी मौत की पुष्टि की है।

होपवेल चिनोनो ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, कि "मुझे रियोज़िम के मालिक हरपाल रंधावा के निधन पर गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज ज़विशावेन में एक विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई। उनके बेटे सहित पांच अन्य लोग, जिनमें एक पायलट थे उनकी भी दुर्घटना में मृत्यु हो गई।"

रंधावा 4 बिलियन अमेरिकी डॉलर की निजी इक्विटी फर्म GEM होल्डिंग्स के संस्थापक थे। इस बीच, स्थानीय समुदाय और कानून प्रवर्तन एजेंसियां विमान दुर्घटना के बाद के प्रबंधन के लिए मिलकर काम कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+