फ्रांस में बैस्टिल डे परेड में गूंजा 'सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा..', PM मोदी ने दी सलामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। अपनी यात्रा के दूसरे दिन वे शुक्रवार को पेरिस में बैस्टिल डे परेड में शामिल होने पहुंचे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में बैस्टिल डे परेड के लिए पहुंचने पर गर्मजोशी से मिले। भारतीय सेना का 269 सदस्सीय त्रि-सेवा दल इस परेड का हिस्सा बना। इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे।

PM मोदी ने खड़े होकर भारतीय सेना के दस्ते की सलामी ली। इसमें भारतीय सेना के पंजाब रेजिमेंट का 77 मार्चिंग दस्ता और बैंड के 38 जवान भी शामिल रहे। चैम्प्स एल्सीज पर भारतीय वायुसेना के 3 राफेल फाइटर जेट ने फ्रांस के लड़ाकू विमानों के साथ फ्लाईपास्ट किया। बैस्टिल डे परेड में भारतीय सैन्य दल ने 'सारे जहां से अच्छा' की धुन पर मार्च किया।
पंजाब रेजिमेंट ने मार्च का नेतृत्व किया और उसके बाद भारतीय नौसेना और फिर वायु सेना ने 1789 में बैस्टिल के ऐतिहासिक पतन को चिह्नित करने के लिए वार्षिक परेड में अपनी छाप छोड़ी।
पंजाब रेजिमेंट का नेतृत्व कैप्टन अमन जगताप ने किया जबकि भारतीय नौसैनिक दल का नेतृत्व कमांडर व्रत बघेल ने किया। भारतीय वायु सेना दल की कमान स्क्वाड्रन लीडर सिंधु रेड्डी ने संभाली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद थे, ने चैंप्स-एलिसीज में मार्च करते हुए भारतीय दल की सलामी ली।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन पेरिस के चैंप्स-एलिसीस में बैस्टिल डे परेड के लिए पहुंचे। इससे पहले मैक्रों ने जीप में सवार होकर परेड देखने के लिए एकत्र हुए लोगों का अभिवादन किया।
शुक्रवार को बैस्टिल डे सैन्य परेड में भाग लेने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन आदि शामिल थीं।












Click it and Unblock the Notifications