भारतीय मीडिया के दावे झूठे, अभी पैंगोंग झील क्षेत्र से कहीं नहीं जा रही चीनी सेनाः ग्लोबल टाइम्स
नई दिल्ली। चीनी सरकार द्वारा नियंत्रित ग्लोबल टाइम्स अखबार ने एक दिन पहले भारत में छपे उक्त खबरों को निराधार बताया है, जिसमें कहा गया था कि चीनी सेना पैंगोंग झील क्षेत्र के फिंगर 4 से पीछे हट रही है। अखबार का दावा है कि पूर्वी लद्धाख में अग्रिम मोर्चों से भारत और चीन के सैनिकों, तोपों और हथियारों से लैस वाहनों को वापस लेने पर भी कोई सहमति नहीं बनी है, जबकि भारत में छपी खबरों में दावा किया गया था कि चीन और भारतीय सेना के बीच पिछले मई से जारी गतिरोध जल्द खत्म हो सकती है, लेकिन खंडन से इस पर अब प्रश्नचिन्ह लग गया है।
Recommended Video

गौरतलब है बुधवार को न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से बताया गया था कि चुशुल में हुई 8वें दौर के कोर कमांडर स्तरीय वार्ता में दोनों देश इस बात पर रजामंद हुए कि हैं पैंगोंग त्सो से सेनाओं को तीन चरण में हटाया जाएगा। पूर्वी लद्दाख में इस समय भयंकर सर्दियां शुरू हो चुकी हैं लेकिन दोनों ही देशों की सेनाएं पीछे हटने को राजी नहीं हैं। भारत और चीन के बीच यह वार्ता 6 नवंबर को वार्ता हुई थी। दोनों देशों के बीच पिछले छह माह से पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर टकराव जारी है।

ग्लोबल टाइम्स के सूत्रों के हवाले से अब दावा किया गया है कि भारतीय मीडिया में आई इस तरह की खबरें गलत हैं। उसने कहा कि यह दोनों पक्षों के उनके स्थापित लक्ष्यों तक पहुंचने में सहायक नहीं हैं, जबकि भारतीय मीडिया में छपी खबरों में दावा किया गया था कि दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद बनीं आम सहमति के अनुसार अब पीलए अपने सैनिकों को फिंगर 8 से पूरब की ओर पीछे धकेलेगा और भारतीय सैनिक पश्चिम की ओर फिंगर 2 और फिंगर 3 के बीच धन सिंह थाप पोस्ट की ओर पीछे आएंगे, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

पूर्वी लद्दाख में जारी गतिरोध के बीच दोनों देशों के सेनाएं के बीच आम सहमित के बाद एलएसी पर शांति लौटने के बीच ग्लोबल टाइम्स द्वारा किया गया, यह दावा सचमुच चौंकाऊ हैं। हालांकि इस खबर न ही भारतीय सेना और न भारत सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था। वैसे, ग्लोबल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि 9वें दौर की वार्ता के बाद अच्छी प्रगति हुई, लेकिन भारतीय मीडिया में आई पीछे हटने की खबर निराधार है। उसने आरोप लगाया है कि भारतीय मीडिया घरेलू राष्ट्रवाद को संतुष्ट करने के लिए ऐसी खबरें फैला रहा है।












Click it and Unblock the Notifications