मैच के बीच कोलंबिया की चेस स्टार को प्रपोज करने पहुंचा भारतीय पत्रकार, घुटनों पर बैठ बोला- मुझसे शादी करोगी

बीच म

Recommended Video

    Indian Journalist Niklesh Jain का Match के दौरान Chess Player Angela को Propose | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारतीय पत्रकार निकलेश जैन अपनी कोलंबियन गर्लफ्रेंड को प्रपोड करने के तरीके को लेकर सबका ध्यान खींच रहे हैं। इसकी वजह प्रपोज करने की उनकी टाइमिंग हैं। निकलेश शतरंज खिलाड़ी एंजेला लोपेज को प्रपोज करने उस वक्त पहुंचे, जब उनकी टीम मुकाबला खेलने के लिए बैठ चुकी थी।

    चेस ओलिंपियाड में किया प्रपोज

    चेस ओलिंपियाड में किया प्रपोज

    निकलेश जैन ने अपने गर्लफ्रेंड एजेंला को चेस ओलिंपियाड में शादी के लिए प्रोपोज किया। इंडिया टुडे के मुताबिक, निकलेश खेल पत्रकार हैं और शतरंज के मुकाबलों को कवर करते हैं एजेंला कोलंबिया की ग्रेंड मास्टर हैं। निकलेश खुद एक चेस प्लेयर रह चुके हैं। दोनों की मुलाकात हुई और प्यार के बाद निकलेश ने एंजेला को शादी के लिए प्रोपोज किया और उन्हें उसका जवाब हां में मिला। जैसे ही एंजेला ने हां कहा, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा।

    डेढ़ साल से साथ हैं दोनों

    डेढ़ साल से साथ हैं दोनों

    निकलेश का कहना है कि वो पिछले साल बार्सिलोना में मिले थे और डेढ़ साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। निकलेश ने बताया कि वो एंजेला के एक मैच को कवर करने पहुंचे थे और उनकी बातचीत शुरू हुई थी। निकलेश ने बताया है कि एजेंला भारत आ चुकी हैं और उनके परिवार से भी मिल चुकी हैं।

    भाषा नहीं बन सकी प्यार में बाधा

    भाषा नहीं बन सकी प्यार में बाधा

    चेस कोच सुसान ने दोनों को लेकर ट्वीट किया है कि लड़का हिंदी बोलता है और लड़की स्पेनिश, लेकिन दोनों एक खेल से प्यार करते हैं जिसका नाम है चेस। इसी चेस ने भारतीय खेल पत्रकार निकलेश जैन को उनके प्यार से मिला दिया। निकलेश ने भी माना कि दोनों के बीच भाषा की समस्या थी. उन्हें स्पेनिश नहीं आती थी और उनकी गर्लफ्रेंड को हिंदी। वहीं दोनों ही इंग्ल‍िश बोलने में भी सहज नहीं थे लेकिन धीरे-धीरे दोनों ने अंग्रेजी सीख ली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+