श्रीलंका ब्लास्ट की कवरेज करने गए भारतीय पत्रकार जबरन स्कूल में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार
कोलंबो। श्रीलंका की पुलिस ने भारत के एक फोटो जर्नलिस्ट को गिरफ्तार कर लिया है। यह जर्नलिस्ट श्रीलंका में ब्लास्ट के बाद के हालातों को कवर करने के लिए गए थे। पुलिस ने इन्हें एक स्कूल में अनाधिकारिक तौर पर दाखिल होते समय गिरफ्तार किया। 21 अप्रैल को श्रीलंका में आठ सीरियल ब्लास्ट हुए थे जिसमें 253 लोगों की मौत हो गई थी। ब्लास्ट की जांच में भारतीय जांच एजेंसियां, श्रीलंका के सुरक्षाबलों की मदद कर रही हैं।

स्कूल में मौजूद माता-पिता ने पुलिस को दी जानकारी
सिद्दीकी अहमद दानिश, जो न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के लिए काम करते हैं, नई दिल्ली से काम करते हैं। उन्हें उस समय हिरासत में लिया गया जब वह नोगोम्बो शहर के एक स्कूल में दाखिल हो रहे थे। अथॉरिटीज का कहना है कि स्कूल में वह जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे। सिद्दीकी को अनाधिकृत तौर पर स्कूल में दाखिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें 15 मई तक पुलिस की रिमांड पर भेज दिया गया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्दीकी जबरन स्कूल में दाखिल हुए और उन्होंने सेंट सेबेस्चियन चर्च पर हुए हमले में मारे गए बच्चों के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की। जिस समय वह स्कूल में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, वहां मौजूद बच्चों के माता-पिता ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सिद्दीकी कुछ ही समय के लिए श्रीलंका में थे और उन्हें कवरेज के बाद भारत वापस आना था।
लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर खबर के लिए क्लिक करें
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications