ब्रिटेन में कार चलाने के बजाय लव मेकिंग पर था ध्यान, भारतीय को मिली सजा
लंदन। एक ही हफ्ते के अंदर एक और ऐसा वाकया सामने आया है जिसमें मौत की वजह कुछ नहीं बल्कि लव मेकिंग यानी सेक्स है। इस बार एक भारतीय इसके घेरे में है। ब्रिटेन में रह रहे भारतीय मूल के मिनेश पर्बत अपनी बीएमडब्लू कार में कहीं जा रहे थे।ड्राइविंग के समय ही वह लव मेकिंग करने लगे।

इस वजह से उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। इस एक्सीडेंट में उनकी गर्लफ्रेंड की मौत हो गई। अब 36 वर्षीय मिनेश को अपनी जिंदगी के सात वर्ष सजा के तौर पर जेल में बितानी होगी।
मिनेश की गर्लफ्रेंड का नाम लिसा वाटलिंग बताया जा रहा है। दो बच्चों की मां 28 वर्षीय लिसा और मितेश ड्राइव पर निकले थे। गाड़ी की रफ्तार 100 मील प्रति घंटा थी जब वह किसी चीज से टकरा गई। यह दुर्घटना पिछले वर्ष ससेक्स में हुई थी।
लिसा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज किया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई।
पिछले दिनों फ्रांस में ऐतिहासिक किले की दीवार पर जब एक कपल लवमेकिंग कर रहा था तो इसी दौरान 40 फीट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई थी। यह घटना शोजी आर्किपेलागो द्वीप पर वॉबान किले में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications