Indian girl killed in US: अमेरिका में भारतीय युवती की बेरहमी से हत्या, लाश घर में छोड़ वापस इंडिया आया आरोपी
Indian girl killed in US: अमेरिका में नए साल के जश्न के बीच एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 27 वर्षीय भारतीय युवती निकिता गोदिशाला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मैरीलैंड के एलिसॉट सिटी में डेटा और स्ट्रेटजी एनालिस्ट के तौर पर काम करने वाली निकिता अपने ही एक्स-बॉयफ्रेंड के अपार्टमेंट में मृत पाई गईं।
उनके शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव मिले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी हत्या करने के बाद न केवल पुलिस को गुमराह करता रहा, बल्कि मौका पाकर भारत फरार हो गया। इस घटना ने प्रवासी भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।

Nikita Godishala murder Maryland: कौन थीं निकिता और क्या था मामला?
निकिता गोदिशाला मूल रूप से भारत की रहने वाली थीं और अमेरिका के मैरीलैंड में एक सफल डेटा और स्ट्रेटजी एनालिस्ट के तौर पर अपना करियर बना रही थीं। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 31 दिसंबर की शाम से वह लापता थीं। उनकी तलाश तब शुरू हुई जब वह नए साल के कार्यक्रमों में नजर नहीं आईं। अंततः 3 जनवरी को उनका शव उनके पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद हुआ। निकिता की हत्या ने एक होनहार करियर और युवा जीवन का दर्दनाक अंत कर दिया है।
ये भी पढ़ें: US Delta Force: सद्दाम, बगदादी और अब मादुरो, आखिर क्या है 'डेल्टा फोर्स'? जिसके किया दुनिया का सबसे बड़ा अपहरण
कातिल की चालाकी: खुद दर्ज कराई रिपोर्ट
इस मामले में सबसे हैरान करने वाला पहलू आरोपी अर्जुन शर्मा का व्यवहार है। निकिता की हत्या करने के बाद, खुद को बचाने के लिए अर्जुन ने 2 जनवरी को पुलिस में निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने दावा किया कि उसने निकिता को आखिरी बार 31 दिसंबर को देखा था। पुलिस को गुमराह करने की यह उसकी एक सोची-समझी साजिश थी, ताकि उसे भागने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। हालांकि, तलाशी के दौरान उसके अपने ही घर से राज फाश हो गया।
World News hindi: हत्या कर भारत फरार हुआ आरोपी
मैरीलैंड पुलिस का दावा है कि अर्जुन शर्मा ने 31 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे ही निकिता की जान ले ली थी। हत्या के बाद वह पुलिस के पास गया और फिर उसी दिन अमेरिका छोड़ने की योजना बना ली। जब तक पुलिस ने 3 जनवरी को अपार्टमेंट की तलाशी ली और निकिता का लहूलुहान शव बरामद किया, तब तक अर्जुन अंतरराष्ट्रीय उड़ान भरकर भारत पहुंच चुका था। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर प्रत्यर्पण की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ं: America Vs Venezuela: 27 साल से अमेरिका के निशाने पर था वेनेजुएला, ट्रप 1.0 में बढ़ गई थी दुश्मनी, पूरी कहानी
भारतीय दूतावास ने लिया संज्ञान
अमेरिका में भारतीय दूतावास ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। दूतावास के अधिकारियों ने कहा है कि वे निकिता के शोक संतप्त परिवार के निरंतर संपर्क में हैं और उन्हें पार्थिव शरीर भारत लाने से लेकर कानूनी लड़ाई तक हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। फिलहाल हत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस इसे 'डोमेस्टिक वायलेंस' (घरेलू हिंसा) का चरम मामला मान रही है। मामले की जांच अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैल गई है।












Click it and Unblock the Notifications