India’s IT vs Pakistan’s IT: भारतीय विदेश मंत्री ने पाकिस्तान को कैसे दिखाया आइना?
पिछले साल दिसंबर महीने में इमरान खान भी भारतीय आईटी सेक्टर की तारीफ कर चुके हैं। और उन्होंने कहा था, कि भारत ने पिछले 15-20 सालों में काफी तरक्की की है।
नई दिल्ली, अक्टूबर 02: आईटी सेक्टर में भारत का लोहा पूरी दुनिया मानती है और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इसी बात को लेकर पाकिस्तान के मजे लिए हैं। अपनी आक्रामक विदेश नीति के लिए प्रसिद्ध भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि,'आज जिस तरह से भारत इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की दुनिया में विशेषज्ञ है, ठीक उसी तरह से हमारा पड़ोसी देश अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद में विशेषज्ञ है।' इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि, अगर आज आतंकवाद का इस्तेमाल हमारे खिलाफ किया जा रहा है, तो फिर ये कल आपके खिलाफ भी इस्तेमाल होगा।'

भारतीय विदेश मंत्री ने क्या कहा?
गुजरात के वडोदरा में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि, "हमारे पास एक पड़ोसी है और जैसे हम आईटी (सूचना प्रौद्योगिकी) के विशेषज्ञ हैं, वे 'अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादियों' के विशेषज्ञ हैं। यह सालों से चल रहा है... लेकिन हम दुनिया को समझा सकते हैं कि, आतंकवाद आतंकवाद है, आज यह हमारे खिलाफ हो रहा है, कल यह आपके खिलाफ होगा।" उन्होंने कहा कि, अब आतंकवाद के बारे में दुनिया की समझ पहले के समय की तुलना में बदल गई है और अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जा रहा है। जयशंकर ने कहा कि, "आतंकवाद का इस्तेमाल करने वाले देश दबाव में हैं और उनके खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय प्रेशर है।"

पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद पर क्या कहा?
वहीं, पूर्वोत्तर भारत में आतंकवादी घटनाओं पर बोलते हुए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि, हाल के वर्षों में इन गतिविधियों में कमी आई है, क्योंकि भारत 2015 में बांग्लादेश के साथ भूमि सीमा समझौता-2015 को पूरा करने की कोशिश कर रहा है। उस समझौते ने "चरमपंथियों को बांग्लादेश में शरण लेने से रोक दिया है, जिसकी वजह से पूर्वोत्तर भारत में उनके ऑपरेशन रूक गये हैं।" इसके साथ ही भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेल की बढ़ती कीमतों के बीच दबाव के आगे नहीं झुके और सलाह दी कि भारत को वह करना चाहिए जो देश के लिए सबसे अच्छा हो और अगर दबाव आता है तो उसका डटकर मुकाबला करें। उन्होंने कहा कि, "रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण पेट्रोल की कीमतें दोगुनी हो गईं। हमारे पास तेल खरीदने को लेकर दबाव था, लेकिन पीएम मोदी और सरकार का विचार था, कि हमें वही करना है जो हमारे देश के लिए सबसे अच्छा है और अगर दबाव आता है तो हमें इसका सामना करना चाहिए।"
Recommended Video

यूक्रेन युद्ध पर कूटनीति का सहारा
आपको बता दें कि, भारत लगातार रूस और यूक्रेन से युद्ध को समाप्त करने और बातचीत और कूटनीति को चुनने का आह्वान करता रहा है और भारत ने लगातार युद्ध को रोकने और शांति की अपील की है। इसके साथ ही पिछले महीने जब पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी, उस वक्त उन्होंने कहा था कि, 'युद्ध आज के युग के लिए सही नहीं है' और पीएम मोदी के इस बयान की पूरी दुनिया में सराहना हुई थी और कई वैश्विक नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में भी पीएम मोदी की इस बात को उठाया था।

इमरान भी कर चुके हैं तारीफ
आपको बता दें कि, पिछले साल दिसंबर महीने में इमरान खान भी भारतीय आईटी सेक्टर की तारीफ कर चुके हैं। उन्होंने लाहौर में स्पेशल टेक्नोलॉजी जोन टेक्नोपोलिस का उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान कहा था कि, पिछले 15-20 सालों में भारतीय आईटी सेक्टर ने काफी तरक्की की है, लेकिन पाकिस्तान काफी पीछे रह गया। इमरान खान ने कार्यक्रम के दौरान कहा था, भारत ने हमसे करीब 15-20 साल पहले आईटी सेक्टर में कदम रखा था, लेकिन आज पता चलता है कि, भारत कहां से कहां चला गया है, जबकि हम कहां रह गये हैं। कार्यक्रम के दौरान इमरान खान ने माना कि, अपने प्रतिद्वंदी के दौरान पाकिस्तान काफी पीछे रह गया है। इमरान खान ने कहा कि, भारत ने अपना ध्यान देश की तरक्की की तरफ लगाया है और उसी का नतीजा है, कि वो हमसे काफी आगे निकल चुका है।

भारतीय आईटी सेक्टर का माना था लोहा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि, पाकिस्तान की तुलना में भारत ने करीब 15-20 साल पहले आईटी सेक्टर की तरफ कदम बढ़ाया था, लेकिन आज देखने पर पता चलता है कि, भारत दुनिया में करीब 150 अरब डॉलर से ज्यादा आईटी सेक्टर प्रोडक्स की बिक्री करता है, जबकि पाकिस्तान महज एक से 2 अरब डॉलर का ही बिक्री कर पाता है। इमरान खान ने कहा कि, पाकिस्तान के लोगों ने इतने महत्वपूर्ण क्षेत्र की तरफ अपना ध्यान केन्द्रित ही नहीं किया और यही कारण है कि, वो हमसे काफी अलग निकल गये, जबकि हम काफी पीछे रह गये। इमरान खान ने कहा कि, ये पाकिस्तान की बदकिस्मती है, कि हमने निर्यात बढ़ाने की तरफ ध्यान नहीं दिया और उन्होंने माना कि, 1960 के दशक में आर्थिक स्थिति की जो तुलना थी, उसके हिसाब से आज पाकिस्तान काफी पीछे जा चुका है।
-
शर्मनाक! पाकिस्तानी यूट्यूबर का खौफनाक चेहरा, LIVE कैमरे पर बंदूक तानकर भारतीय जर्नलिस्ट को डराया, VIDEO -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट












Click it and Unblock the Notifications