SCO Summit: शहबाज शरीफ के साथ डिनर कर सकते हैं भारतीय विदेश मंत्री, जयशंकर कल जाएंगे पाकिस्तान
SCO Summit Pakistan: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर एससीओ शासनाध्यक्षों की बैठक के लिए मंगलवार शाम को पाकिस्तान पहुंचेंगे और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की तरफ से एससीओ प्रतिनिधियों के लिए आयोजित स्वागत डिनर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
हालांकि दोनों पक्षों ने एससीओ कार्यक्रम के दौरान औपचारिक द्विपक्षीय बैठक की संभावना को खारिज कर दिया है, लेकिन उम्मीद है, कि विदेश मंत्री बुधवार को मुख्य शिखर सम्मेलन से पहले रात्रिभोज में शामिल होंगे और मेजबान शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार के साथ बातचीत करेंगे।

Recommended Video
जयशंकर कल जाएंगे पाकिस्तान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एस. जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा काफी छोटी हो सकती है, और माना जा रहा है, कि वो पाकिस्तान में 24 घंटे से भी कम रहने वाले हैं। 15-16 अक्टूबर को जयशंकर की पाकिस्तान की आगामी यात्रा लगभग दस वर्षों में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पहली यात्रा होगी। हालांकि, भारत द्वारा यात्रा की घोषणा के बाद, जयशंकर ने कहा, कि वह द्विपक्षीय संबंधों को संबोधित करने के लिए इस्लामाबाद नहीं जा रहे हैं, बल्कि एससीओ के "अच्छे सदस्य" के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए जा रहे हैं, जिसमें भारत, पाकिस्तान, रूस, चीन, ईरान और चार मध्य एशियाई देश शामिल हैं।
भारत ने सीमा पार आतंकवाद और चीन के साथ तनाव को लेकर पाकिस्तान के साथ अपने विवादों को यूरेशियन ब्लॉक में अपनी भागीदारी से अलग करने में कामयाबी हासिल की है, जिसे क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके अलावा, समूह में रूस की भूमिका भारत के लिए एक महत्वपूर्ण प्रेरक कारक रही है।
हालांकि औपचारिक द्विपक्षीय बैठक की उम्मीद नहीं है, लेकिन इस दौरान एक संक्षिप्त बातचीत हो सकती है, लेकिन भारत इसके लिए पाकिस्तान से सुझाव मांगेगा। भारत ने कहा है, कि संबंधों में किसी भी प्रगति के लिए- जिसमें पिछले नौ वर्षों से कोई महत्वपूर्ण भागीदारी नहीं हुई है- उसे सुधारने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है।
रिपोर्ट में कहा गया है, कि भारत का मानना है कि पाकिस्तान के साथ संबंधों में किसी भी सुधार के लिए आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट और स्थायी कार्रवाई की आवश्यकता है, साथ ही भारत द्वारा जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे में बदलाव के बाद राजनयिक संबंधों को कम करने के पाकिस्तान के फैसले पर पुनर्विचार की भी आवश्यकता है।
दूसरी ओर, पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को लगातार हवा दे रहा है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने रविवार को कहा, कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व में इस्लामाबाद ने गाजा में फिलिस्तीनियों की पीड़ा के साथ-साथ इस मुद्दे को भी लगातार उठाया है।












Click it and Unblock the Notifications