Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सरदार मसूद खान: कश्मीरियों पर केमिकल वेपन्स प्रयोग कर रही है इंडियन आर्मी

इस्लामाबाद। पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के प्रेसिडेंट सरदार मसूद खान ने रविवार को दावा किया कि भारतीय सुरक्षा बल कश्मीरी नागरिकों के खिलाफ "रासायनिक हथियारों" का उपयोग कर रहे हैं। मसूद खान की यह बौखलाहट अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के मौके पर एक इस्लामाबाद में एक भाषण के दौरान निकली, जब उन्होंने कहा कि इंडियन आर्मी केमिकल वेपन्स का प्रयोग कर रही है, जिससे कई मौते हुई हैं।

'कश्मीरियों पर केमिकल वेपन्स प्रयोग कर रही है इंडियन आर्मी'

इस साल की पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इसी तरह के आरोप लगाते हुए इंडियन आर्मी कश्मीरियों पर केमिकल वेपन्स का प्रयोग कर रही है। पाकिस्तान की तरफ इस तरह के गंभीर आरोप पहली लगाए गए थे, लेकिन पीओके प्रेसिडेंट बिना सबूत और गवाह के भी इसी बात को दौहरा रहे हैं।

वहीं, मसूद खान ने साथ में यह भी कहा कि कश्मीर की आबादी का अनुपात बदलने की कोशिश की जा रही है। इसी सप्ताह पीओके अध्यक्ष ने दावा किया था कि कश्मीरियों की स्वतंत्रता संग्राम को नुकसान पहुंचाने के लिए कश्मीर की जनसांख्यिकी से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में इंडियन आर्मी मानवता के खिलाफ अपराध कर रही है।

उन्होंने कहा, "कश्मीर विवाद को सुलझाने में अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने अपनी भूमिका नहीं निभायी है," उन्होंने कहा, हाल ही में ब्रुसेल्स और वाशिंगटन की यात्रा के दौरान उन्होंने कश्मीर विवाद के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। खान ने कहा कि समाधान खोजने के लिए, पाकिस्तान को मजबूत होना चाहिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+