Video: इस भारतीय परिवार ने किया देश को शर्मसार, बाली के होटल से चुराया सामान

नई दिल्ली। बाली घूमने गए एक भारतीय परिवार ने देश को शर्मसार कर दिया है। इस परिवार ने होटल के कमरे से कई सामान चुराए, लेकिन उसकी पोल खुल गई। होटल से निकलने के बाद जब उनके सामान की चेंकिंग की गई तो उनके सामान से तौलिए, इलेक्ट्रॉनिक और सजावटी सामान के अलावा होटल के कमरे में रखी कई चीजें मिली।

 Indian family steals from hotel, gets busted. Video sparks Twitter outrage

होटल के कमरे से सामान चुराने वाले भारतीय परिवार का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो ने देश को शर्मसार कर दिया। 2 मिनट 20 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल का एक कर्मचारी रिजॉर्ट के बाहर भारतीय परिवार के सामान की तलाशी ले रहा है। पहले थोड़ी देर बहस होती है, लेकिन फिर दोनों कर्मचारी उनके सामान की तलाशी लेने लग जाते हैं। उनके बैंग्स से होटल से चुराई चीजें निकलने लगती है।

जिसमें तौलिए, हेयर ड्रायर, सजावटी सामान के अलावा कई चीजें शामिल हैं। वीडियो में आवाज आती है, जिसमें एक महिला होटल स्टाफ से कहती है कि हमें जाने दीजिए, हम इन चीजों का भुगतान कर देंगे। हमें फ्लाइट पकड़ने में देरी हो रही है, लेकिन होटल स्टाफ नहीं मानते हैं। वो तलाशी लेते रहते हैं। एक शख्स उनके हाथ जोड़ता है, लेकिन स्टाफ नहीं मानते हैं।

इस वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मिनी माथुर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है और लिखा कि 'पर्यटक यात्रियों का एक सबसे खराब उदाहरण, जो हमारी देश की छवि के लिए बेहद अपमानजनक है। बाली के एक होटल से हैंड वॉश, हैयर ड्रायर की चोरी।' लोग इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और इस भारतीय परिवार को लेकर नाराजगी जता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+