इंडियन एक्‍ट्रेस-मॉडल्‍स से अमेरिका में जिस्‍म का धंधा करवाता था भारतीय जोड़ा, 3000 डॉलर था रेट, ऐसे होती थी डीलिंग

नई दिल्‍ली। अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय मूल का कपल सेक्स रैकेट का धंधा खोल रखा था। वो नई-नई अभिनेत्रियों को शो और अन्य इवेंट के नाम पर अमेरिका बुलाते थे और फिर उनसे जिस्‍मफरोशी करने के लिए मजबूर करते थे। पुलिस ने दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, 34 वर्षीय मोदुगुमुडी किशन और उसकी 31 वर्षीय चंद्रा को अप्रैल के आखिरी हफ्ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन यह मामला तब लोगों के सामने आया जब स्थानीय मीडिया ने यह ख़बर छापी की फेडरल पुलिस ने शिकागो की एक जिला अदालत में 42 पेज की चार्जशीट फाइल की है। जानकारी के मुताबिक किशन बिजनेसमैन है और उसने कुछ तेलुगु फिल्में भी को-प्रोड्यूस की हैं। उनके निशाने पर वो ही मॉडल्‍स या एक्‍ट्रेस होती थी जो इंडस्‍ट्री में स्‍ट्रगल कर रही थीं। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

क्‍लाइंट से लेते थे 3000 डॉलर

क्‍लाइंट से लेते थे 3000 डॉलर

ख़बरों के मुताबिक, पति-पत्नी दोनों टैलीवुड (तमिल फिल्म इंडस्ट्री) अभिनेत्रियों को लालच देकर हाई प्रोफाइल रैकेट चलाते थे। इसमें वे इंडियन कॉन्फ्रेंस और कल्चर इवेंट्स में सेक्स के बदल उन्हें अमेरिका में विज्ञापन का लालच दिया जाता था। ऐसा आरोप है कि कपल क्लाइंट्स से सेक्स के बदले 3,000 डॉलर लेते थे। चार्जशीट के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया- अमेरिका में अस्थायी वीज़ा पर कम से कम पांच अभिनेत्रियों को शिकागो के बेलमोन्ट कार्गिन में दो मंजिला अपार्टमेंट में कभी-कभी बेहद खराब खराब हालत में ठहराया जाता था ताकि वह अगली ‘डेट' का इंतजार करे। वे डल्लाज, न्यूज जर्सी और वाशिंगटन के हाटलों में कॉन्फ्रेंस के दौरान क्लाइंट्स से मिलती थीं।

फोन पर होती थी सेक्‍स की डीलिंग

फोन पर होती थी सेक्‍स की डीलिंग

पुलिस ने जब किशन और चंद्रा के घर पर छापा मारा, तो ज़ीप्लॉक बैग में लगभग 70 कंडोम बरामद हुए। पुलिस को चंद्रा के फोन से करीब दर्जनों ऐसे टैक्स्ट मैसेज मिले हैं जिनमें वे क्लाइंट्स से लड़कियों के सौदे और उसके रेट तय करने की बात करती पाई गई। चार्जशीट में यह कहा गया कि वे प्राय: मोलभाव करते वक्त मौजूद लड़कियों की तस्वीर भेजती थी।

पति धमकाता था, पत्‍नी रखती थी लेखा जोखा

पति धमकाता था, पत्‍नी रखती थी लेखा जोखा

बिजनेसमेन से टैलीवुड के टॉप प्रोड्यूसर बननेवाले किशन ने कई हिट फिल्में बनाई। ऐसा आरोप है कि उसने एक अभिनेत्री और उसके परिवार को धमकाया कि उसने अमेरिका में जो कुछ भी किया उसके बारे में वह कभी भी मुंह ना खोले। ऐसा आरोप है कि किशन की पत्नी चंद्रा हरेक लड़कियों से हुई कमाई का सारा लेखा जोखा अपने पास रखती थी। जांच एजेंसियों ने वेस्ट बेल्डेन एवेन्यू में उसके अपार्टमेंट से तलाश के दौरान सारे लेखा-जोखा के कच्चा चिट्ठा हासिल किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+