विदेश से घर पैसा भेजने के मामले में शीर्ष पर भारतीय, 2018 में भेजे 80 अरब डॉलर: World Bank

नई दिल्ली। विश्व बैंक ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि विदेश से देश में पैसा भेजने के मामले में भारतीय सबसे आगे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में भारत सूची में पहले स्थान पर रहा है। विश्वबैंक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवासी भारतीयों ने इस वर्ष 80 अरब डॉलर भारत भेजे हैं। इस सूची में 67 अरब डॉलर भेजने के साथ चीन दूसरे नंबर पर है। इसके बाद 34 अरब डॉलर के साथ मैक्सिको तीसरे नंबर पर, 34 अरब डॉलर के साथ फिलिपीन चौथे नंबर पर और 26 अरब डॉलर के साथ मिस्त्र पांचवें स्थान पर है।

Indian community sending a whopping USD 80 billion back home in 2018, says World Bank

बैंक ने अपने अनुमान में कहा कि विकासशील देशों को आधिकारिक रूप से भेजा गया धन 2018 में 10.8 प्रतिशत बढ़कर 528 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। विश्व बैंक ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि विकासशील देशों को आधिकारिक रूप से भेजा गया धन 2018 में 10.8 प्रतिशत बढ़कर 528 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले तीन सालों में विदेश से भारत भेजे गए धन में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। 2016 में 62.7 अरब डॉलर धन भारत भेजा गया था जबकि 2017 में 65.3 अरब डॉलर हो गया। इसके बाद अब 2018 में यह आंकड़ा 80 अरब डॉलर तक पहुंच गया। बता दें कि विदेश से भारत भेजे गए धन की वजह से देश के विकास दर को मजबूती मिलती है। 2017 में विदेश से भेजे गये धन की सकल घरेलू उत्पाद की 2.7 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

यह भी पढ़ें- अपने ही एक विदेश मंत्री को अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कामचोर और मूर्ख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+