सज्जन को अंग्रेजी सीखने की सलाह देने वाले मिनिस्टर का बना मजाक
टोरंटो। कनाडा में नवंबर में जस्टिन ट्रूडियू की अगुवाई में नई सरकार का गठन हुआ और इसमें भारतीय सिख हरजीत सज्जन को देश के रक्षा मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी गई। सज्जन इसके साथ पहले सिख बने जिन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली।

लगता है कि यह बात वहां के कुछ विपक्षी सांसदों को हजम नहीं हो पा रही है। शायद इसी निराशा के तहत विपक्ष के एक सांसद ने सज्जन पर संसद के सत्र के समय नस्लभेदी टिप्पणी कर दी।
कौन हैं कनाडा के रक्षा मंत्री हरजीत सज्जन खास बातें
कनाडा की कंजरवेटिव पार्टी के सांसद जैसन केनी ने उस समय सज्जन को बीच में रोकने की कोशिश की जब वह कनाडा के आईएसआईएस से लड़ने की रणनीति पर संसद को जवाब दे रहे थे।
केनी ने चिल्लाते हुए हुए कहा कि जिस समय सज्जन बोलते हैं उन्हें अंग्रेजी से अंग्रेजी में अनुवाद करने की जरूरत होती है। लोग इसे एक नस्लभेद टिप्पणी बता रहे हैं और अब केनी को इसकी वजह से लोगों के तानों का सामना करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग केनी का मजाक उड़ा रहे हैं और कह रहे हैं कि केनी को इतना बड़ा बयान देने के बाद शर्म आनी चाहिए। सज्जन को नवंबर में रक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी। एक पूर्व सैनिक रहे सज्जन के अफगानिस्तान और इराक में अनुभव को देखने के बाद उन्हें यह पदभार सौंपा गया था।












Click it and Unblock the Notifications