भारतीय कारोबारी ने बोली लगाकर दुबई में खरीदी सबसे महंगी नंबर प्लेट

नई दिल्ली। कुछ लोग यह बात सच में साबित कर देते हैं कि शौक बड़ी चीज है। दुबई में भारतीय कारोबारी बलविंदर साहनी ने गाड़ी के नंबर प्लेट के लिए 33 मिलियन दिरहम (करीब 60 करोड़ रुपए) खर्च कर दिए।

DUBAI

दअरसल, कार के लिए मनपसंद सिंगल डिजिट के लिए बोली लग रही थी। इसके लिए बलविंदर ने 33 मिलियन दिरहम की बोली लगाई।

यहां तक है बलविंदर का बिजनेस

बलविंदर ने यह बोली D5 के लिए लगाई। बोली रोड एंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में लगाई गई।

आरएसजी नामक प्रॉपर्टी मैनेजमेंट कंपनी के मालिक बलविंदर को लोग अबु सबाह के नाम से भी जानते हैं।

बलविंदर का कारोबार दुबई,कुवैत, भारत और अमेरिका में है।

मुझे ऐसे नंबर खरीदना पसंद है

गल्फ न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में साहनी ने कहा कि उन्हें यूनीक नंबर प्लेट्स खरीदना पसंद है। इस बात का गर्व है कि D5 उन्हें मिला। बलविंदर ने बताया कि उन्हें 9 नंबर पसंद है। D5 का जोड़ भी 9 ही होता है,इसलिए उन्होंने इसे खरीदा।

बलिवंदर ने कहा कि बीते साल 2015 में भी उन्होंने 25 मिलियन दिरहम की बोली लगाकर 9 नंबर खरीदा था। अब तक उनके पास करीब 10 नंबर प्लेट्स हो चुके हैं।

इस बोली में 300 लोगों ने हिस्सा लिया और बोली 20 मिलियन दिरहम से शुरू हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+