US: भारतीय-अमेरीकी नबीला सैयद ने 23 साल की उम्र में रचा इतिहास, चुनाव जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला

US: भारतीय-अमेरीकी नबीला सैयद ने 23 साल की उम्र में रचा इतिहास, चुनाव जीतने वाली सबसे कम उम्र की महिला

अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव (US Midterm Elections) में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला नबीला सैयद ने 23 साल की उम्र में चुनाव जीतक इतिहास बना दिया है। भारतीय-अमेरीकी नबीला सैयद ने रिपब्लिकन पार्टी के प्रतिद्वंद्वी क्रिस बोस को हराया। नबीला सैयद इलिनॉइस महासभा के लिए चुनी गई हैं। इलिनॉइस स्टेट हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में 51वें जिले के चुनाव में नबीला को 52.3 प्रतिशत वोट मिले है। नबीला इस चुनाव को जीतने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की महिला हैं। नबीला सैयद ने चुनाव जीतने की खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। नबीला सैयद ने सभी लोगों इस प्यार और भरोसे के लिए धन्यवाद कहा है।

Indian-American Nabeela Syed

नबीला ने ट्वीट कर लिखा, ''मेरा नाम नबीला सैयद है। मैं एक 23 वर्षीय मुस्लिम, भारतीय-अमेरिकी महिला हूं। हमने अभी-अभी एक रिपब्लिकन के कब्जे वाले शहरी निकाय चुनाव को जीता है।'' अपने एक अन्य ट्वीट में नबीला ने लिखा, ''जनवरी में, मैं इलिनॉइस महासभा की सबसे कम उम्र की सदस्य बनूंगी।" वहीं एक अन्य ट्वीट में नबीला ने लिखा, ''आने वाले दिनों के लिए सभी लोगों को धन्यवाद। हमारे पास एक अविश्वसनीय टीम थी जिसने इसे पूरा किया है''

नबीला सैयद ने इंस्टाग्राम पर अपने सफर के बारे में बताते हुए एक लंबा-चोड़ा नोट भी लिखा है। अपने मिशन के बारे में बात करते हुए, नबीला ने कहा, "जब मैंने राज्य प्रतिनिधि के लिए अपने नाम की घोषणा की, तो मैंने सच में, इसे लोगों के साथ बातचीत करने का मिशन बना दिया। मैंने बेहतर लोकतंत्र के लिए, मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक बेहतर नेतृत्व का चुनाव करने के लिए लोगों का आह्वान किया। मैंने इस जिले के हर घर गई हूं, मैंने सभी लोगों को इस बात के लिए मनाया कि वो मुझपर भरोसा करें। मैंने उन्हें कहा कि आप मुझपर भरोसा कीजिए...काम करने के लिए मैं तैयार हूं।''

नबीला ने आगे इंस्टाग्राम पर लिखा, ''लोगों तक मेरी आवाज पहुंची, मेरा समर्थन देने के लिए आप सबका धन्यवाद। अब मैं काम पर जाने के लिए तैयार हूं।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+