अंतर्राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल में भारत ने इतालवी मरीन केस जीता, मिलेगा मुआवजा

नई दिल्ली। भारत ने 2012 में केरल में भारतीय मछुआरों को गोली मारने के आरोपी दो इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ मामला जीत लिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान में कहा कि भारत ने अंतर्राष्ट्रीय ट्रिब्यूनल में इतालवी नौसैनिकों का मुकदमा जीत लिया है। मंत्रालय ने कहा कि,इतालवी सेना ने भारत के अधिकार का उल्लंघन किया है। इटली को भारत के हुए जानमाल के नुकसान की भरपाई करनी होगी।

India wins Italian Marines case at international tribunal

हेग स्थित परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (पीसीए) में इतालवी मरीन मामलों की सुनवाई की जा रही थी। मामले में अंतिम सुनवाई पिछले साल जुलाई में हुई थी। इटली के जहाज एनरिका लेक्सी पर सवार नौसैनिक मैसीमिलैनो लातोरे और सल्वाटोर गिरोन पर केरल के समुद्र तट पर 15 फरवरी, 2012 को गोली मारकर दो मछुआरों की हत्या का आरोप है। कथितरूप से वह मछुआरों को समुद्री डाकू समझ बैठे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+