दुश्मन की अब खैर नहीं, अगले महीने भारत आएगा राफेल लड़ाकू विमान, फ्रांस के राष्ट्रपति का ऐलान

चैन्टिली। भारत को जल्द ही राफेल की पहली खेप मिलने जा रही है। खुद फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझा बयान में इस बात का ऐलान किया है। मैंक्रों ने कहा कि पहला राफेल भारत में अगले महीने पहुंचेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम खुश हैं कि 36 में से पहला राफेल विनाम अगले महीने भारत को दिया जाएगा। फ्रांस पहला ऐसा देश है जिसके साथ हमने सिविल न्युक्लियर अरेंजमेंट साइन किया है।

राजनाथ सिंह जाएंगे फ्रांस

राजनाथ सिंह जाएंगे फ्रांस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि भारत और फ्रांस ना सिर्फ अच्छी बात कर रहे हैं बल्कि कुछ अहम कदम भी उठा रहे हैं। हम पिछले दो दशकों से रणनीतिक पार्टनरशिप के राह पर चल रहे हैं। बता दें कि राफेल की पहली खेप को लेने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायुसेना के प्रमुखऱ एयर चीफ मार्शल बीएस धनोवा 20 सितंबर को फ्रांस के दौरे पर जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी दौरान भारत को पहला राफेल सुपुर्द किया जाएगा।

20 सितंबर को आ सकता है भारत

20 सितंबर को आ सकता है भारत

रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि रक्षा मंत्री के नेतृत्व में एक टीम 20 सितंबर को फ्रांस राफेल विमान को लेने जा रही है। फ्रांस के अधिकारी राफेल को उसके निर्माण संयंत्र के पास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना के मुखिया को सौपेंगे। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि यह राफेल फ्रांस की वायुसेना द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे राफेल से काफी उन्नत हैं, यही वजह है कि भारतीय पायलटों को यहां प्रशिक्षण हासिल करना जरूरी होगा। बता दें कि भारत और फ्रांस के बीच कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान का समझौता हुआ था। जिसकी खेप अगले महीने से भारत आनी शुरू हो जाएगी।

वाइस एयर मार्शल ने भरी थी उड़ान

वाइस एयर मार्शल ने भरी थी उड़ान

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने वाइस चीफ एयर मार्शल राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने फ्रांस में राफेल विमान में उड़ान भरी थी। फ्रांस में राफेल उडा़ने के बाद भदौरिया ने कहा था कि इस विमान के भारतीय बेड़े में शामिल होते ही राफेल और सुखोई की जोड़ी किसी भी मुश्किल समय में दुश्मन को परेशान करने के लिए काफी होगी। आरकेएस भदौरिया ने कहा कि यह काफी अच्छा अनुभव था, इसे उड़ाने के बाद हमे काफी कुछ सीखने को मिला है कि कैसे इस विमान का और बेहतर इस्तेमाल किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+