‘पाकिस्तान को तीन हिस्से में तोड़ देगा भारत’, इमरान खान ने फौज को चेताया, मिट जाएगा नक्शे से निशान
इमरान खान के बयान की निंदा करते हुए पीएमएल-एन के नेता तलाल चौधरी ने कहा कि केवल मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही इस तरह से बात कर सकता है।
इस्लामाबाद, जून 02: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरना खान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर पाकिस्तानी सेना 'सही फैसला' नहीं लेती है, तो पाकिस्तान तीन हिस्से में टूट जाएगा। इसके साथ ही इमरान खान ने चेतावनी दी है, कि अगर सेना सही फैसले नहीं करती है, तो पाकिस्तान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा और इसके अस्तित्व पर गंभीर संकट होगा।
Recommended Video

इमरान खान की चेतावनी
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए गये इंचरव्यू में अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि यदि "सही निर्णय" नहीं लिए गए तो देश "आत्महत्या" के कगार पर है और यह पूरी तरह से दिवालिया हो जाएगा। इमरान खान ने कहा कि, ‘यहां वास्तविक समस्या पाकिस्तान और सेना की है। यदि फौज सही निर्णय नहीं लेती है, तो मैं आपको लिखकर दे सकता हूं, कि पूरे पाकिस्तान को नष्ट कर दिया जाएगा और पाकिस्तानी सेना को सबसे पहले नष्ट किया जाएगा।

'पाकिस्तान से छिन जाएगा परमाणु बम'
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि, जैसे ही एक बार पाकिस्तान डिफॉल्टर होता है, तो पूरी दुनिया पाकिस्तान पर परमाणु निरस्त्रीकरण की तरफ बढ़ने के लिए कहेगी, जैसा की यूक्रेन में 1990 के दशक में किया गया था और यही पाकिस्तान के दुश्मन चाहते हैं। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि, ‘विदेश में भारतीय थिंक टैंक बलूचिस्तान को अलग करने पर विचार कर रहे हैं, उनकी ये प्लानिंग है और इसीलए मैं दबाव डाल रहा हूं।" इमरान खान ने आगे बोलते हुए कहा कि, पाकिस्तान की मौजूदा गठबंधन सरकार "हर तरह से" संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत और इजरायल को खुश करने के लिए काम करती है।

‘मुझे पंसद नहीं करती भारत सरकार’
इमरान खान ने कहा कि, शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली गठबंझन सरकार पाकिस्तान को मजबूत करने के लिए नहीं बनी है। इसके साथ ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया कि, भारत उन्हें सत्ता में पसंद नहीं करता क्योंकि वह एक स्वतंत्र विदेश नीति चाहते थे। उन्होंने कहा कि, "इसलिए जब आप एक स्वतंत्र विदेश नीति चाहते हैं, तो आपको कभी-कभी ना कहना पड़ता है।" उन्होंने मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल से उनकी सरकार को संयुक्त राज्य अमेरिका से प्राप्त कथित धमकी पत्र की जांच के लिए अपनी मांग दोहराई - जिसमें उनका दावा है कि उन्होंने अपनी पार्टी को सत्ता से बाहर करने का उल्लेख किया है।

‘इमरान खान हैं दिमागी बीमार’
वहीं, इमरान खान के बयान की निंदा करते हुए पीएमएल-एन के नेता तलाल चौधरी ने कहा कि केवल मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ही इस तरह से बात कर सकता है। उन्होंने कहा कि, ‘अतीत में इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान पर परमाणु बम गिरा दिया गया है, उन्होंने लोगों से सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू करने और हुंडी के माध्यम से पैसे भेजने की भी अपील की'। तलाल चौधरी ने कहा कि, ‘अब इमरान खान के खिलाफ कार्रवाई करने का समय आ गया है, सुप्रीम कोर्ट ने आजादी मार्च को लेकर अपने आदेश के उल्लंघन के संबंध में रिपोर्ट मांगी है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि संस्थान भी उनके खिलाफ अपनी भूमिका निभाएंगे।"












Click it and Unblock the Notifications