India US Trade Deal: व्हाइट हाउस ने की पीएम की तारीफ, 'राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे रिश्ते'
India US trade deal: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ ट्रेड डील करने को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने भारत के साथ इस डील को लेकर कहा कि यह बहुत अच्छा समझौता है जिससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। डील से पहले व्हाइट हाउस ने भी पीएम नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ की है।
व्हाइट हाउस ने भारत की तारीफ करते हुए कहा कि भारत इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में अमेरिका का अहम रणनीतिक सहयोगी है। इस वक्त विदेश मंत्री भी क्वाड सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका में हैं। ऐसे मौके पर भारत और पीएम मोदी की तारीफ को कूटनीतिक भाषा में अहम माना जा रहा है।

India US trade deal से पहले अमेरिका ने की भारत की तारीफ
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत-अमेरिका के मजबूत रिश्तों की बात दोहराई है। एएनआई में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, 'भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र में एक बहुत अहम रणनीतिक सहयोगी बना हुआ है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बहुत अच्छे संबंध हैं और आगे भी यह रिश्ता बरकरार रहेगा।' भारत और पीएम मोदी की तारीफ कर अमेरिका ने ट्रेड डील से पहले अपनी प्राथमिकता स्पष्ट कर दी है।
यह भी पढ़ें: ईरान ने परमाणु ठिकानों पर फिर शुरू किया काम, फोर्डो-इस्फहान की नई तस्वीरों ने बढ़ाई अमेरिका-इजरायल की धड़कनें
India US trade deal: अपनी शर्तों पर समझौता करेगा भारत
भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील पर पूरी दुनिया की नजर है। एशिया में चीन की ताकत को सीमित करने के लिए अमेरिका को भारत की जरूरत है। यही वजह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट ऐलान किया है कि भारत और अमेरिका एक बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण साझेदारी करने वाले हैं। यह डील बहुत अच्छी साबित होगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी साफ कहा है कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील होगी, लेकिन भारत अपनी कुछ शर्तों के साथ यह डील स्वीकार करेगा।
सूत्रों के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच कई क्षेत्रों में अहम व्यापारिक समझौता हो सकता है। आईटी, ऑटोमोबाइल, फर्मास्युटिकल समेत कई और क्षेत्र शामिल हैं। इस डील पर चीन और पाकिस्तान जैसे पड़ोसियों की भी गहरी नजर है। विदेश मंत्री एस जयशंकर क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका में हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका और भारत की आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई और साझे प्रयास को लेकर अहम बयान जारी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Zohran Mamdani को लेकर अमेरिका में मचा घमासान, ममदानी को 'लिटिल मोहम्मद’ कहकर ट्रंप समर्थकों ने साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications