भारत ने UN में नॉर्थ कोरिया के मिसाइल लॉन्च पर जताई चिंता, कहा- वे शांति-सुरक्षा को प्रभावित करते हैं

भारत ने UN में नॉर्थ कोरिया के मिसाइल लॉन्च पर जताई चिंता, कहा- वे शांति-सुरक्षा को प्रभावित करते हैं

India In UN on North Korea Missile Test: भारत ने नॉर्थ कोरिया (उत्तर कोरिया) के मिसाइल लॉन्च पर संयुक्त राष्ट्र में चिंता जाहिर की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने उत्तर कोरिया द्वारा की जा रही मिसाइल लॉन्च पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि इससे शांति और सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही है। संयुक्त राष्ट्र में रुचिरा कंबोज ने भारत की ओर से कहा, इस तरह का मिसाइल परीक्षण सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है। यह सिर्फ एक क्षेत्र या किसी देश की बात नहीं है, इससे पूरे विश्व की शांति और सुरक्षा खतरे में आती है। उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए ICBM बैलेस्टिक मिसाइल के बाद भारत में इस मुद्दे को संवाद और कूटनीति से हल करने का आह्वान किया है।

Ruchira Kamboj

रुचिरा कंबोज ने कहा, ये मिसाइल लॉन्च डीपीआरके से संबंधित सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है। वे क्षेत्र और उससे आगे की शांति और सुरक्षा को प्रभावित करते हैं। भारत ने उत्तर कोरिया से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के पूर्ण कार्यान्वयन का आह्वान किया है।

रुचिरा कंबोज ने कहा, ''हमने अतीत में भी डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (डीपीआरके) द्वारा लॉन्च की गई हालिया बैलेस्टिक मिसाइलों पर अपनी चिंता व्यक्त की है। हमने 2 नवंबर को डीपीआरके द्वारा आईसीबीएम के एक और लॉन्च की रिपोर्टें देखी है, जिसके बाद हम फिर से अपने स्टैंड को दोहरा रहे हैं। हम कोरियाई प्रायद्वीप में शांति और सुरक्षा की दिशा में परमाणु हथियारों का उपयोग ना हो, इसके लिए अपना समर्थन को दोहराते हैं, इसी में हम सब का हित है।''

रुचिरा कंबोज ने कहा, ''हम कोरियाई प्रायद्वीप में मुद्दों को हल करने के लिए बातचीत और कूटनीति का समर्थन करना जारी रखेंगे।'' बता दें कि नॉर्थ कोरिया ने पिछले एक सालों में 35 से ज्यादा मिसाइलें लॉन्च की हैं। सितंबर 2022 से अब तक नॉर्थ कोरिया दर्जनों बार मिसाइलें लॉन्च कर चुका है। इससे वैश्विक शांति और सुरक्षा प्रभावित हो रहा है। उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च पर इससे पहले अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस समेत कई देशों ने चिंता जताई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+