Modi Govt. ने कश्‍मीर में बहाल की वार्ता, तो पाकिस्‍तान बोला 'सब ट्रंप की करामात'

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर मसले पर हल निकालने के लिए सोमवार कहा कि सरकार बातचीत की शुरूआत करने के लिए तैयार है। राजनाथ सिंह के अनुसार, कश्मीर मुद्दे पर हर पहलुओं को ध्यान में रखकर नए सिरे से वार्ता शुरू होगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर मसले पर हल निकालने के लिए सोमवार कहा कि सरकार बातचीत की शुरूआत करने के लिए तैयार है। राजनाथ सिंह के अनुसार, कश्मीर मुद्दे पर हर पहलुओं को ध्यान में रखकर नए सिरे से वार्ता शुरू होगी। इसके लिए गृह मंत्री ने आईबी के पूर्व डायरेक्टर दिनेश्वर शर्मा को सरकार की तरफ से प्रतिनिधि बनाया गया है, जो कश्मीर मुद्दे को सुलाझाने के लिए बातचीत की शुरूआत करेंगे। राजनाथ सिंह इस कदम बाद पाकिस्तान की तरफ से भी प्रतिक्रिया आई है, जिन्होंने कश्मीर मुद्दे पर भारत का यू टर्न बताया है।

 कश्मीर मुद्दे पर भारत का यू टर्न- पाक

कश्मीर मुद्दे पर भारत का यू टर्न- पाक

भारत के गृह मंत्री ने कश्मीर मुद्दे पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि वे इनसे जुड़ी हर पहलुओं को ध्यान में रखकर और बातचीत से मसले को सुलाझाने की कोशिश करेंगे। इस पर पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर भारत का यू टर्न कहा है। पाकिस्तानी मीडिया अनुसार, भारत में हिंदु सरकार ने कश्मीर पर अपनी पॉलिसी बदल दी है। पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि भारत सरकार जिसने कश्मीरी हुर्रियत से बातचीत नहीं करने की बात कहती आई है, वो अब उनसे वार्ता के लिए तैयार हो गई है।

राजनाथ से पहले सुषमा ने पाक राजदूत से की मुलाकात

राजनाथ से पहले सुषमा ने पाक राजदूत से की मुलाकात

पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, राजनाथ ने कश्मीर मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस करने से पहले भारतीय विदेश मंत्री ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमिश्नर से मुलाकात की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो सुषमा स्वराज और पिछले माह नियुक्त किए नए पाकिस्तानी हाई कमिश्नर सुहैल महमूद से नई दिल्ली में मुलाकात हुई थी और इसके बाद ही भारत ने जम्मू-कश्मीर पर अपनी पॉलिसी में अचानक बदलाव लाने का फैसला किया है।

 दक्षिण एशिया में ट्रंप प्रशासन की नई नीति

दक्षिण एशिया में ट्रंप प्रशासन की नई नीति

पाकिस्तान मीडिया ने जम्मू-कश्मीर में भारत के अचानक आए रवैये में बदलाव से दोनों देशों को द्विपक्षीय समझौतों पर फर्क देखने को मिलेगा। तीन साल बाद कश्मीर में हुर्रियत नेताओं से बातचीत करने के फैसले को पाकिस्तान इसे दक्षिण एशिया में ट्रंप प्रशासन की नई नीति के रूप में भी देख रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+