कश्मीर पर 36 का आकंड़ा, तुर्की से 'दुश्मनी' भूल मदद के लिए भारत ने खोला दिल, जानिए अब तक क्या-क्या भेजा?

राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना ने आगरा स्थित आर्मी फील्ड अस्पताल से 89 सदस्यीय मेडिकल टीम तुर्की भेजी है। पहली बार भारत से रेस्क्यू के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर 5 महिला जवानों को भेजा गया है।

india to send turkey disaster relief

Image: ANI

सोमवार को आए एक के बाद एक भूकंपों ने तुर्की और सीरिया में भीषण तबाही मचाई है। अब तक की सूचना के मुताबिक इस हादसे में करीब पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की से भारत का रिश्ता भले ही 36 का रहा हो मगर मुश्किल की इस घड़ी में भारत मदद के लिए आगे आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश पर भारत ने राहत सामग्री में काम आने वाली कई चीजें तुर्की भेजी हैं। इसके अलावा भारतीय सेना भी संकट की इस घड़ी में तुर्की की मदद के लिए आगे आई है।

तुर्की और सीरिया के लिए एचएडीआर संचालन के तहत, भारत ने आज सुबह 03:09 बजे तुर्की के लिए पहला C-17 हवाई जहाज भेजा, जबकि दूसरे C-17 ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) टीम के साथ लगभग 10:00 बजे उड़ान भरी। भारतीय वायु सेना ने कहा कि विमान एक बड़े राहत प्रयास का हिस्सा है जो भारतीय वायुसेना द्वारा अन्य भारतीय संगठनों के साथ किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार भारत से रेस्क्यू के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर 5 महिला जवानों को भेजा गया है।

भारतीय सेना ने भी संभाली कमान

राहत और बचाव के लिए भारतीय सेना ने आगरा स्थित आर्मी फील्ड अस्पताल से 89 सदस्यीय मेडिकल टीम तुर्की भेजी है। इन विशेषज्ञों में आर्थोपेडिक सर्जिकल टीम, जनरल सर्जिकल स्पेशलिस्ट टीम, मेडिकल स्पेशलिस्ट टीम सहित क्रिटिकल केयर स्पेशलिस्ट टीम शामिल हैं। आर्मी फील्ड अस्पताल से तुर्की जाने वाली टीम वहां 30-बेड वाली चिकिस्ता सुविधा स्थापित करेगी। इसके लिए टीम एक्स रे मशीन, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, कर्डिएक मॉनिटर और संबंधित उपकरणों से लैस है।

राहत सामग्री की पहली खेप पहुंची

आपको बता दें कि आर्मी फील्ड अस्पताल से मेडिकल टीम भेजने से पहले ही भारत ने भूकंप राहत सामग्री की पहली खेप पहुंचा दिया है। राहत सामग्री की इस खेप में एक विशेषज्ञ राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल खोज और बचाव दल शामिल है। इसमें पुरुष और महिला दोनों कर्मी, अत्यधिक कुशल डॉग स्क्वॉड, चिकित्सा से जुड़ी चीजें, उन्नत ड्रिलिंग उपकरण आदि शामिल हैं। इसके अलावा गाज़ियाबाद हिंडन एयरपोर्ट से एनडीआरएफ़ की दूसरी टीम तुर्की के लिए रवाना हो गई है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक भारत बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए 60 पैरा फील्ड अस्पताल और कर्मियों के साथ दो और सी-17 भारतीय वायु सेना के विमानों को मंगलवार शाम को तुर्की भेजेगा। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बारे में जानकारी दी है।

तुर्की राजदूत ने जताया आभार

इस मदद के लिए तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने भारत का आभार जताया है और कहा है कि मुश्किल वक़्त में दोस्त ही काम आता है। भारत की ओर से भेजी गई फौरी मदद पर तुर्किये ने शुक्रिया कहा है। तुर्किये के राजदूत फिराज सुनील ने ट्विटर पर लिखा, 'दोस्त' तुर्की और हिंदी में एक आम शब्द है... हमारे तुर्की में एक कहावत है, "दोस्त करा गुंडे बेली ओलुर" (जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही दोस्त होता है)। बहुत बहुत धन्यवाद भारत।' भारत के विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने भारत में स्थित तुर्की के दूतावास पहुंचकर मुसीबत की इस घड़ी में साथ खड़े होने का वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+