फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत ने किया समर्थन, व्यक्तिगत हमलों की कड़ी शब्दों में की निंदा, जानें पूरा विवाद
फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का भारत ने किया समर्थन, व्यक्तिगत हमलों की कड़ी शब्दों में की निंदा, जानें पूरा विवाद
नई दिल्ली: भारत ने इस्लामी चरमपंथ पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के कड़े रुख के बाद उन पर हुए व्यक्तिगत हमलों की कड़ी निंदा की है। भारत ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को समर्थन देते हुए पर्सनल अटैक को अंतरराष्ट्रीय विमर्श के सबसे बुनियादी मानकों का उल्लंघन करार दिया है। इस बात की जानाकारी फ्रांस के राजदूत ने भी ट्वीट कर दी है। समर्थन पर फ्रांस ने आभार जताते हुए कहा है कि भारत और फ्रांस दोनों देशों ने मिलकर हमेशा आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं।

Recommended Video
आतंकवाद किसी भी परिस्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता: MEA
विदेश मंत्रालय ने कड़े शब्दों में जारी एक बयान में कहा है, हम उस क्रूर आतंकवादी हमले की भी निंदा करते हैं, जिसमें फ्रांसीसी शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और जिसने पूरे विश्व को स्तब्ध कर दिया। हम उनके परिवार और फ्रांस के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। किसी भी कारण से या किसी भी परिस्थिति में आतंकवाद का कोई औचित्य नहीं है।
इमैनुएल मैक्रों पर हुए व्यक्तिगत हमलों की निंदा करते है: MEA
मंत्रालय ने कहा,आतंकवाद को किसी भी वजह से और किसी भी परिस्थिति में सही नहीं ठहराया जा सकता है। मंत्रालय ने कहा, हम राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर अस्वीकार्य भाषा में किए गए व्यक्तिगत हमलों की खुलकर विरोध करते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय विमर्श के सबसे बुनियादी मानकों का उल्लंघन है।
भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लिनेन ने ट्वीट कर भारत का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि दोनों देश भारत और फ्रांस आतंकवाद के खिलाफ जंग में एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं।
जानें पूरा विवाद
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों पैगंबर मोहम्मद के कार्टूनों का बचाव करने और इस्लामी चरमपंथ पर कड़े रुख को लेकर मुस्लिम बहुल देशों की आलोचना झेल रहे हैं। ईरानी मीडिया ने इमैनुएल मैक्रों को राक्षस के रूप में दिखाया है। इमैनुएल मैक्रों का एक कार्टून छापा गया है, जिसमें उनके लंबे कान हैं, पीली आंखें हैं और नुकीले दांत दिख रहे हैं। ईरान के वतन एमरोज में कहा गया है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दुनियाभर के मुस्लिमों को नाराज किया है।
बता दें कि 16 अक्टूबर को पेरिस में एक फ्रांसीसी शिक्षक की सिर कलम करके हत्या कर दी गई थी, जो अपने छात्रों को पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखा रहा था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications