Ukraine crisis: भारत ने यूक्रेन के पश्चिमी शहर लवीव में स्थापित किया नया दूतावास

नई दिल्ली, 02 मार्च: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने खारकीव में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल एडवायजरी जारी की है। नई एडवाइजरी में खारकीव से तुरंत निकलने के लिए और पिसोशिन, बेज्ल्युदोवका और बाबये की ओर जल्द से जल्द बढ़ने के लिए कहा गया है। वहीं भारत के विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने कहा कि भारत अपने सभी नागरिकों को राजधानी कीव से निकालने के बाद यूक्रेन के शहर लवीव में एक दूतावास स्थापित कर रहा है। उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या कीव में दूतावास बंद रहेगा।

india setting up an embassy in Ukrainian city Lviv after evacuating all its citizens from Kyiv

विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला ने कहा, यूक्रेन में दूतावास कार्यालय लवीव में स्थापित किया जा रहा है, जो हमारी दूतावास टीमों को पोलैंड, स्लोवाकिया, हंगरी और रोमानिया के साथ यूक्रेन के सीमावर्ती क्षेत्रों में फैलाने में सक्षम होगा। जो दूतावास को यूक्रेन से नागरिकों को पड़ोसी देशों में निकालने मददगार होगा। विदेश मंत्रालय ने सीएनएन को बताने से इनकार कर दिया कि क्या कीव दूतावास बंद कर दिया गया है?

Recommended Video

    Russia Ukraine War: MEA की नई एडवाइजरी जारी, Indians तुरंत छोड़ दें Kharkiv | वनइंडिया हिंदी

    इस सप्ताह की शुरुआत में, कीव में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को राजधानी छोड़ने की सलाह जारी की गई थी। श्रृंगला ने मंगलवार को कहा, हमारे सभी नागरिक कीव छोड़ चुके हैं। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि, हमने जब अपनी पहली एडवाइजरी जारी की थी उस समय यूक्रेन में लगभग 20,000 भारतीय छात्र थे, तब से लगभग 12,000 छात्र यूक्रेन छोड़ चुके हैं। जो कि यूक्रेन में हमारे नागरिकों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत है, बाकी बचे 40% छात्रों में से लगभग आधे संघर्ष क्षेत्र में हैं और आधे यूक्रेन के पश्चिमी बॉर्डर पर पहुंच गए हैं या उसकी तरफ बढ़ रहे हैं।

    विदेश सचिव ने कहा कि, हमारे सब नागरिकों ने कीव छोड़ दिया है, हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक कीव में हमारे और नागरिक नहीं हैं, वहां से हमें किसी ने संपर्क नहीं किया है। सरकार की ओर से दी गई जानकारी में कहा गया है कि अगले तीन दिनों में 26 उड़ानें भरी जाएंगी और इसके जरिये भारतीयों को यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया, पोलैंड या हंगरी से वापस लाया जाएगा। इसमें से बुखारेस्ट से 29 उड़ानें, बुडापेस्ट से 10 उड़ानें, Rzeszow की 6 उड़ानें, Kocise की एक उड़ान शामिल है। बुखारेस्ट के लिए भारतीय वायुसेना एक उड़ान संचालित करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+