PM मोदी पर मंत्री की घटिया टिप्पणी से शर्मिंदा हुआ मालदीव, भारत के विरोध के बाद आया चीन के 'गुलाम' का बयान

भारत ने मालदीव की मौजूदा मंत्री मरियम शिउना द्वारा भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर आधिकारिक तौर पर माले के समक्ष अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

मरियम शिउना मालदीव के युवा सशक्तिकरण, सूचना और कला मंत्रालय में उप मंत्री के साथ-साथ माले सिटी काउंसिल के प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने भारतीय पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद अपमानजनक टिप्पणी की थी।

India raises concerns Maldives

हालाँकि शिउना ने भारतीय इंटरनेट यूजर्स द्वारा आलोचना करने के बाद पोस्ट डिलीट कर दिया था। शिउना के अलावा, एक अन्य मंत्री, जाहिद रमीज़ सहित मालदीव के अन्य अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा की तस्वीरों का सोशल मीडिया पर मज़ाक उड़ाया था। लेकिन इस घटना ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक विवाद पैदा कर दिया है।

हालांकि भारत सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद मालदीव सरकार का भी बयान आया है।

मालदीव सरकार ने बयान जारी करते हुए कहा, 'वे विदेशी नेताओं और उच्च पदस्थ व्यक्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर अपमानजनक टिप्पणियों से अवगत हैं। ये राय व्यक्तिगत हैं और मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।'

बयान में आगे कहा गया है, सरकार का मानना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग लोकतांत्रिक और जिम्मेदार तरीके से किया जाना चाहिए और ऐसे तरीकों से राय रखें, जिससे नफरत, नकारात्मकता न फैले और मालदीव और उसके अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के बीच घनिष्ठ संबंधों में बाधा न आए।

मालदीव सरकार ने कहा है कि वे ऐसी अपमानजनक टिप्पणी करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में संकोच नहीं करेंगे। मालदीव नेशनल पार्टी ने भी अपनी सरकार के मंत्रियों द्वारा दिए गए बयानों की आलोचना की है।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने अपने ही देश के उन नेताओं को नसीहत दी जो पीएम मोदी की लक्षदीप यात्रा का मजाक उड़ा रहे थे। नशीद ने मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों की निंदा भी की।

उन्होंने कहा कि मंत्री मरियम शिउना द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा "भयानक" थी। उन्होंने कहा कि भारत मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए एक "प्रमुख सहयोगी" है।

पूर्व राष्ट्रपति नशीद ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मालदीव सरकार की अधिकारी मरियम शिउना ने एक प्रमुख सहयोगी के नेता के प्रति कितनी घटिया भाषा का इस्तेमाल किया है, वो नेता जो मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए अहमियत रखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+