India Pakistan Ceasefire: 'इंडिया-पाकिस्तान सीजफायर के लिए राजी', ट्रंप के दावे, भारत ने दिया ये अल्टीमेटम
India Pakistan Ceasefire: भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर राजी हो गए हैं। यह दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर किया है। खास बात यह है कि इस 'शांति संदेश' के पीछे की हकीकत कुछ और ही है। भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि अगर अब भारत पर कोई भी आतंकी हमला हुआ, तो उसे सीधे 'युद्ध की घोषणा' माना जाएगा और जवाब भी वैसा ही दिया जाएगा।
हालांकि, गौर करने वाली बात ये है कि भारत सरकार या किसी भी सीनियर अधिकारी ने इस तरह के सीजफायर पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ट्रंप भले ही 'शांति वार्ता' का दावा कर रहे हों, लेकिन भारत अब सीधे शब्दों में कह चुका है कि अगला आतंकी हमला 'एक्ट ऑफ वॉर' माना जाएगा।

ट्रंप का दावा - 'लंबी रात की बातचीत के बाद युद्धविराम तय'
डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर लिखा कि अमेरिका की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान ने 'पूर्ण और तत्काल युद्धविराम' पर सहमति जताई है। उन्होंने दोनों देशों को 'सामान्य बुद्धि' और 'महान समझदारी' दिखाने के लिए बधाई दी।
भारत का जवाब - अब कूटनीति नहीं, सीधे जवाब
सरकार के सूत्रों ने साफ किया है कि अब अगर भारत पर कोई हमला होता है, और उसमें पाकिस्तान का नाम आता है, तो सिर्फ फाइलें नहीं चलेंगी, बम चलेंगे। स्ट्रैटजी एनालिस्ट सुशांत सरीन ने कहा कि अब सरकार की नई पॉलिसी 'एक्ट ऑफ वॉर' की है - मतलब हमले का जवाब सीधे मिलिट्री एक्शन होगा।
PAK पर भारत के हमले: 8 ठिकानों पर हुई बड़ी कार्रवाई
इससे पहले 9 मई की रात, भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। इनमें चकलाला, मुरीद, सियालकोट, पसूर, रफीकी, चुनिया, रहमियार खान, सुकूर ठिकाने शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर और अन्य रणनीतिक कार्रवाइयों से पाकिस्तान को सीधा संदेश दे दिया गया है।
भारत के 26 शहरों में हुए हमले - जवाब में आया बड़ा फैसला
कुपवाड़ा, श्रीनगर, अवंतीपोरा, राजौरी, बारामुला, पुलवामा, सांबा, पुंछ, अखनूर, जम्मू, नगरोटा, उधमपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, फिरोजपुर, अमृतसर, फाजिल्का, बठिंडा, श्रीगंगानगर, लालगढ़ जट्टा, पोकरण, जैसलमेर, कुआरबेट, बाड़मेर, लाली नाली से लेकर भुज तक - भारत के 26 शहरों को आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा। इन हमलों के बाद भारत की जनता का गुस्सा सातवें आसमान पर है और सरकार अब किसी भी तरह की नर्मी नहीं दिखाना चाहती।
पाकिस्तान का 'शांति' का दिखावा और सच्चाई
पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने भी कहा कि 'हम क्षेत्रीय शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं।' लेकिन जब हकीकत ये हो कि पाकिस्तानी फौज के प्रवक्ता का बाप खुद आतंकवादी निकले, तो फिर उनके शांति के दावे पर भरोसा कैसे हो?
आइए समझें 'Act of War' और 'Ceasefire'
What is Act of War: एक्ट ऑफ वॉर (युद्ध की कार्रवाई / युद्ध का कार्य) क्या होता है?
'Act of War' वह कोई भी सैन्य, आक्रामक या शत्रुतापूर्ण कार्रवाई होती है जो एक देश दूसरे देश की संप्रभुता, सीमाओं या नागरिकों के खिलाफ करता है, और जिसका उद्देश्य युद्ध को शुरू करना, भड़काना या तेज करना होता है।
जैसे-
- मिसाइल हमला या ड्रोन स्ट्राइक
- टैंक या पैदल सेना की घुसपैठ
- नौसेना द्वारा जलमार्गों की नाकेबंदी
- साइबर हमला (यदि वो बुनियादी ढांचे को तबाह करे - जैसे एयर ट्रैफिक, पावर ग्रिड, बैंकिंग सिस्टम)
- हवाई हमला या हवाई सीमा का उल्लंघन
- आतंकी संगठनों को सरकारी स्तर पर समर्थन या प्रशिक्षण देना
कब इसे 'Act of War' माना जाता है?
- हमला सीधा और जानबूझकर किया गया हो
- हमले का पारंपरिक/सैनिक प्रकृति हो
- संयुक्त राष्ट्र चार्टर या अंतरराष्ट्रीय संधियों का उल्लंघन हो
- जवाबी कार्रवाई के लिए वैध सैन्य कारण बन जाए
What is Ceasefire: युद्धविराम क्या होता है?
'Ceasefire' यानी युद्ध या सैन्य टकराव में दो या उससे ज्यादा पक्षों के बीच अस्थायी या स्थायी रूप से हथियार बंद करने का समझौता।
यह एक राजनीतिक या सैन्य सहमति होती है कि दोनों पक्ष लड़ाई रोक देंगे। यह शांति वार्ता की शुरुआत हो सकती है या अस्थायी राहत। Ceasefire का मतलब यह नहीं कि विवाद खत्म हो गया है - केवल गोलीबारी या सैन्य कार्रवाई रोकी जाती है।
जैसे-
- LoC पर भारत-पाकिस्तान का युद्धविराम समझौता (2003, और फिर 2021 में रिन्यू हुआ)
- गाजा संघर्ष में हमास और इज़राइल के बीच अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता से हुआ Ceasefire
- कोरिया युद्ध के बाद 1953 का Armistice Agreement (स्थायी शांति नहीं, पर युद्ध रोक दिया गया)












Click it and Unblock the Notifications