चीन ने दी शांति की नसीहत, भारत ने दिखाई जिम्मेदारी— लेकिन PAK फिर भी चालबाजी से बाज नहीं आया

India Pakistan Ceasefire China Role: जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है, तब चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत के NSA अजीत डोभाल से बात की। डोभाल ने साफ शब्दों में कहा कि भारत युद्ध नहीं चाहता, लेकिन आतंक पर चुप नहीं बैठेगा। पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को लेकर भारत गंभीर है और काउंटर टेरर एक्शन अब अनिवार्य है।

वांग यी ने भारत की 'युद्ध नहीं' नीति की तारीफ की और कहा कि चीन आतंकवाद के हर रूप का विरोध करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और पाकिस्तान आपसी बातचीत से रास्ता निकालेंगे और क्षेत्रीय स्थायित्व बनाएंगे। चीन खुद को दोनों देशों का पड़ोसी बताते हुए 'मध्यस्थ' के रोल में दिखना चाहता है।

India Pakistan Ceasefire China Role

लेकिन सवाल ये है - क्या पाकिस्तान शांति के काबिल है?

PAK को चीन का समर्थन - पर पाकिस्तान की चाल वही पुरानी

इसी बातचीत के कुछ घंटे बाद, वांग यी ने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार से बात की और वहां पाकिस्तान की 'संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता' का समर्थन किया। साफ है - चीन दोनों तरफ खेल रहा है। भारत से शांति की बात, और पाकिस्तान से 'बैकिंग' की गारंटी।

डार ने चीन के साथ-साथ UAE और तुर्की के विदेश मंत्रियों से भी बात की। सबने युद्धविराम का स्वागत किया, लेकिन हकीकत ये है कि सीजफायर के 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी।

डिप्लोमेसी के मंच पर शांति की एक्टिंग - ग्राउंड पर ड्रोन और बम!

भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता से जो 'सीजफायर' हुआ, वो सिर्फ कागजों में था। डोनाल्ड ट्रंप ने तो इस डील को अपनी 'बुद्धिमत्ता की जीत' बताया, लेकिन असलियत में पाकिस्तानी सेना LOC पर धमाके कर रही थी।

भारत का सख्त रुख - अब आतंक पर जीरो टॉलरेंस

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने साफ कर दिया है कि- पाकिस्तान इस स्थिति को ठीक से समझे और इस अतिक्रमण को रोकने के लिए तुरंत उचित कार्रवाई करे। भारतीय सेना इस स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसे किसी भी अतिक्रमण से निपटने के लिए ठोस और सख्त कदम उठाने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।

चीन ने भले ही दो देशों के बीच शांति की बात की हो, लेकिन उसकी दोहरी नीति सबके सामने है। भारत ने जिम्मेदारी दिखाई, लेकिन पाकिस्तान ने फिर से दिखा दिया कि वो सिर्फ 'सीजफायर' पर दस्तखत करता है, उसे निभाता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+