India-Maldives row: पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में मालदीव ने 3 मंत्री किए बर्खास्त, वेतन में कटौती नहीं

India-Maldives row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मालदीव में अपमानजनक टिप्पणी के बाद चारों ओर से घिरने के बाद मामले में वहां की सरकार ने एक्शन लिया है। मालदीव के स्थानीय मीडिया अधाधु की एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव के तीन युवा मंत्रियों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। हालांकि निलंबन के दौरान इस तीनों मंत्रियों को वेतन में कोई कटौती नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बाद मालदीव के उप युवा मंत्रियों मरियम शिउना, महज़ूम माजिद और मालशा शरीफ को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

India-Maldives row

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के संचार मंत्री इब्राहिम खलील ने अधाधू को बताया कि मामले को देखने के लिए उठाए गए कदम के तहत तीन उप मंत्रियों को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है। खलील ने कहा, "निलंबित मंत्रियों को काम पर जाने का अधिकार नहीं है।"

मालदीव सरकार ने अपने मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणियों की निंदा की है। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने कहा है कि विदेशी नेताओं के खिलाफ ये टिप्पणियां "अस्वीकार्य" हैं और मालदीव सरकार ऐसे विचारों को मान्यता नहीं देती है।

वहीं पीएम पर विवादित टिप्पणी के बाद MakeMyTrip ने मालदीव की अपनी सारी बुकिंग कैंसिल कर दी है। कंपनी ने मालदीव के टूरिज्म का पूरी तरह से विरोध किया है। ऐसे में मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री ने भारत- मालदीव की बीच मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई है। एक आधिकारिक बयान में एसोसिएशन ने कहा है, "मालदीव एसोसिएशन ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्री (MATI) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ उप मंत्रियों द्वारा भारत के प्रधान मंत्री, महामहिम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ भारत के लोगों के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+