'लादेन को रखने वाले', UNSC में कश्मीर का मुद्दा उठाने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

भारत ने पाकिस्तान अलावा चीन की भी कड़ी निंदा की है और कहा है, कि अंतर्राष्ट्रीय मंच से आतंकवादियों को बचाया जाता है और मंच का गलत इस्तेमाल किया जाता है।

INDIA UNC

India At Un: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर मुद्दे को उठाने के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है और ओसामा बिन लादेन की याद दिलाकर यूएनएससी के सदस्य देशों को एक बार फिर से पाकिस्तान का असली चेहरा देखने को कहा है। भारत ने पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा कि, जिस देश ने अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन की मेजबानी की और पड़ोसी संसद पर हमला किया, उसके पास "उपदेश" देने की साख नहीं है।

INDIA AT UNSC

पाकिस्तान को फटकार

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि, संयुक्त राष्ट्र की विश्वसनीयता हमारे समय की प्रमुख चुनौतियों, चाहे वह महामारी हो, जलवायु परिवर्तन, संघर्ष या आतंकवाद हो, वो यूएन की प्रभावी प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि, "हम स्पष्ट रूप से आज बहुपक्षवाद में सुधार की तात्कालिकता पर केंद्रित हैं। स्वाभाविक रूप से हमारे अपने विशेष विचार होंगे, लेकिन कम से कम एक समानता बढ़ रही है, कि इसमें और देरी नहीं की जा सकती है।" आपको बता दें कि, इस महीने में भारत यूएनएससी का अध्यक्ष है और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर सुधारित बहुपक्षवाद पर भारत के हस्ताक्षर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं। आपको बता दें कि, पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने यूएनएससी में एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया था और भारत को नसीहत देने की कोशिश की थी।

चीन पर भी बरसे जयशंकर

पाकिस्तान के अलावा भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर चीन पर भी बरसे हैं और उन्होंने यूएनएसी में सुधारे की वकालत करते हुए चीन पर निशाना साधा और कहा, कि आज के दौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवादियों को बचाया जा रहा है। चीन का नाम लिए बगैर भारतीय विदेश मंत्री ने कहा कि, अंतर्राष्ट्रीय और बहुपक्षीय मंचों का गलत इस्तेमाल करते हुए आतंकवादियों को बचाया जाता है। आपको बता दें कि, इस साल चीन ने पाकिस्तान के कई आतंकवादियों को यूएनएससी द्वारा आतंकवादी घोषित करने से बचाया है और वीटो कर भारत और अमेरिका के प्रस्ताव को रोक चुका है। इस साल चीन अभी तक साजिद मीर, अब्दुल रऊफ, अब्दुल मक्की, शाहिद महमूद जैसे कुख्यात आतंकवादियों को यूएनएससी में बचा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+