भारत ने 2017 और 2021 चुनावों में नहीं किया हस्तक्षेप.. कनाडाई जांच रिपोर्ट में PM जस्टिन ट्रूडो के आरोप खारिज

Canada India News: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार पिछले कई दिनों से आरोप लगा रही थी, कि देश में हुए दो चुनावों में भारत ने हस्तक्षेप किया है, जिसमें जस्टिन ट्रूडो प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन दोनों चुनावों की निगरानी करने वाले कनाडाई अधिकारियों के एक पैनल ने ऐसे आरोपों को खारिज कर दिया है।

हालांकि, रिपोर्ट सार्वजनिक करने वाले पैनल ने 2017 और 2021 में हुए चुनावों में चीन के प्रभाव का उल्लेख किया है। चीनी हस्तक्षेप को लेकर मंगलवार को रिपोर्ट सार्वजनिक की गई थी, जबकि आज भारत के हस्तक्षेप को लेकर रिपोर्ट जारी की गई है।

Canada India News

भारत ने नहीं किया चुनावों में हस्तक्षेप

फरवरी में, ग्लोबल न्यूज़ की एक रिपोर्ट में कहा गया था, कि कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (CSIS) की सीक्रेट रिपोर्ट में कहा गया है, कि चीन के साथ-साथ भारत को कनाडा की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के लिए 'संभावित खतरे' के रूप में पहचाना गया था। संघीय आयोग ने दो चुनावों को प्रभावित करने में भारत की किसी भी भूमिका की जांच करने के अपने इरादे का संकेत दिया था।

लेकिन, CSIS ने आज जो रिपोर्ट प्रकाशित की है, उसमें भारत पर कोई आरोप नहीं लगाए गये हैं और कहा गया है, कि भारत ने 2017 और 2021 के चुनावों को किसी भी तरह से प्रभावित नहीं किया है।

इससे पहले जब जस्टिन ट्रूडो सरकार ने भारत पर कनाडाई इलेक्शन को प्रभावित करने का आरोप लगाया था, तो भारत ने कनाडा सरकार के आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+