पेशावर में हुए तालिबानी हमले की पीएम मोदी ने कड़ी निंदा की
नई दिल्ली। भारत ने मंगलवार को पेशावर में मासूम स्कूली बच्चों पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है। देश के पीएम नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरुद्दीन ने एक ट्वीट में लिखा, "हम पेशावर में निर्दोष स्कूली बच्चों पर हुए भीषण हमले की निंदा करते हैं।"

गौरतलब है कि पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक सैनिक स्कूल में मंगलवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें 84 छात्रों सहित 104 लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हमले की निंदा करते हुए स्कूल परिसर में फंसे लोगों की सुरक्षित रिहाई के आदेश दिए।
It is a senseless act of unspeakable brutality that has claimed lives of the most innocent of human beings - young children in their school.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 16, 2014 तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। उसने बयान जारी करके कहा है कि उसने ऐसा सेना से बदला लेने के लिए किया है जो कि बड़ी दिलेरी से
हमारे परिवार का खात्मा कर देती है। हम उसे बस यह एहसास दिलाना चाहते थे कि बच्चों के खोने का दर्द क्या होता है।
Feeling of deep revulsion & horror about this terror attack against innocent children.
http://t.co/ydKgf4vWxO
— Syed Akbaruddin (@MEAIndia) December 16, 2014 तहरीक-ए-तालिबान ने कहा कि यह उत्तरी वजीरिस्तान में उनके खिलाफ चलाए गए सेना के अभियान का प्रतिशोध है। आतंकवादियों ने हमले के लिए जिस स्कूल को चुना, वहां सामान्य तौर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और इसे सुरक्षित समझा जाता है। फिलहाल अभी भी आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है।












Click it and Unblock the Notifications