यूक्रेन के बुचा में नरसंहार की भारत ने UNSC में की निंदा, स्वतंत्र जांच की मांग का किया समर्थन
वॉशिंगटन, 06 अप्रैल। यूक्रेन में जिस तरह से आम नागरिकों की युद्धकाल में हत्या की गई है और इसकी तस्वीरें सामने आई है उसकी युनाइटेड नेसंश में तमाम देशों ने निंदा की है। भारत की ओर से भी यूक्रेन में नृसंश हत्याओं की आलोचना की गई और कहा गया कि इसकी स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। यूएनएससी में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन में हालात में सुधार नहीं दिख रहे हैं। हाल ही में बुचा में जिस तरह से आम लोगों की हत्याओं की रिपोर्ट सामने आई है वह विचलित करने वाली है। हम इन हत्याओं की निंदा करते हैं और स्वतंत्र जांच की मांग का समर्थन करते हैं।
Recommended Video

बता दें कि बुचा में आम लोगों के शवों की सड़क पर तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद से ही तमाम देश रूसी सेना की बरबर्बता की आलोचना कर रहे हैं। यही नहीं इन तस्वीरों के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग रूस के खिलाफ और भी सख्त पाबंदियों को लगाने की मांग कर रहे हैं। अमेरिका ने भी स्पष्ट कर दिया है कि वह रूस के अधिकारियों, उद्योगपतियों और वित्तीय संस्थानों के खिलाफ सख्त पाबंदियां लगाएगा। इसके साथ ही तमाम देशों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल कोर्ट में रूस को कटघरे में खड़ा करने की बात कही है।
टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि जब निर्दोष आम लोगों की जान खतरे में होती है, कूटनीति के जरिए ही इसे रोकने का एकमात्र विकल्प होता है। बता दें कि बुचा की तस्वीरें सामने आने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को वॉर क्रिमिनल कहा था। उन्होंने पुतिन के खिलाफ वॉर क्राइम ट्रायल होना चाहिए। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि आम नागरिकों को टैंक से कुचला गया है, महिलाओं का रेप किया गया है और उनके सामने उनके बच्चों की हत्या की गई है। बुचा में रूसी सेना ने जो किया है वह बर्बरता है। यूएन चार्टर का उल्लंघन किया गया है। बुचा में नरसंहार इसका सिर्फ एक उदाहरण है।













Click it and Unblock the Notifications