खालिस्तानियों को बढ़ावा देने वाले कनाडा में भारतीय सिख छात्र पर हमला, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
Sikh Student Assault in Canada: कनाडा में भारत के रहने वाले सिख छात्र से दुर्वव्यहार को लेकर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक सिख छात्र पर हमले की कड़ी निंदा की है और अपराधियों के खिलाफ फौरन कार्रवाई का आह्वान किया है।
11 सितंबर को घर जाते समय एक सार्वजनिक परिवहन बस से बाहर निकलने के बाद 17 साल के सिख छात्र पर एक अन्य किशोर छात्र ने हमला कर दिया था। छात्र के ऊपर काली मिर्च स्प्रे छिड़क कर हमला किया गया था।

सिख छात्र पर हमला
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के एक बयान के मुताबिक, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में रटलैंड रोड एस और रॉबसन रोड ई के चौराहे पर भारतीय छात्र पर हमला किया गया।
एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की गई एक पोस्ट में, वैंकूवर में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा, "@सीजीआई वैंकुवर केलोना में एक भारतीय नागरिक पर किए गये हमले की कड़ी निंदा करता है और कनाडाई अधिकारियों से घटना की जांच करने और अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध करता है।"
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने एक बयान में कहा, कि "11 सितंबर 2023 को शाम 4:00 बजे से ठीक पहले, केलोना आरसीएमपी को रटलैंड रोड एस और रॉबसन रोड ई के चौराहे पर एक काली मिर्च स्प्रे घटना घटी है। अधिकारियों ने कहा, कि 17 साल के छात्र के ऊपर अपने घर जाते वक्त काली मिर्च स्प्रे छिड़कर हमला किया गया।"
हालांकि, अधिकारियों का कहना है, कि हमला करने वाला शख्स भी नाबालिग ही था।
पुलिस की तरफ से कहा गया है, कि बीयर स्प्रे की घटना से पहले बस में झगड़ा हुआ था जिसके बाद झगड़े में शामिल लोगों को बस से बाहर निकाल दिया गया था। पुलिस ने कहा, कि कई गवाहों के बयान प्राप्त किए गए हैं और किशोर संदिग्ध की पहचान की गई है।
बयान में आगे कहा गया, "मौजूद लोगों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस सक्रिय रूप से इस घटना की जांच कर रही है। कई गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं और इस घटना में किशोर संदिग्ध की पहचान पहले ही की जा चुकी है।"
बयान के अनुसार, जांचकर्ता अभी भी अपराध के पीछे की वजह का पता लगा रहे हैं, और घटना की जांच के लिए सीसीटीवी की जांच कर रहे हैं।
सीबीसी न्यूज से बात करते हुए, केलोना सिटी काउंसिलर मोहिनी सिंह ने कहा, कि छात्र सिर्फ पांच महीने के लिए शहर में था और बहुत कम अंग्रेजी बोलता था। उन्होंने हमले को "पूरी तरह से अस्वीकार्य" बताया और कहा, कि छात्रा "सदमे की स्थिति" में है और "पूरी तरह से सदमे में है।"












Click it and Unblock the Notifications