भारत के करीबी देश ने तैयार किया 'लेजर हथियार', बिना गोला-बारूद दुश्मन के विमान करेगा तबाह

पिछले डेढ़ साल से रूस और यूक्रेन का युद्ध जारी है, लेकिन दोनों देश पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। इसके अलावा अब वो ज्यादा से ज्यादा हाईटेक हथियारों को मैदान में उतारने का प्लान बना रहे। इसके तहत भारत के करीबी देश रूस ने एक खतरनाक हथियार विकसित किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन की ओर से रूस पर लगातार ड्रोन हमले किए जा रहे। जिससे बचने के लिए रूस एक नई लेजर गन तैनात करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अगर इसकी तैनाती हो गई, तो यूक्रेनी विमानों का रूस की सीमा में घुसना मुश्किल हो जाएगा।

laser gun

रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने सूत्रों के हवाले से बताया कि रूस ने एक लेजर गन का सफल फील्ड परीक्षण किया, जिसने कई तरह के ड्रोन नष्ट कर दिए। ऐसे में अब इसको फील्ड में तैनात करने की योजना पर काम हो रहा।

वहीं एक अन्य सूत्र ने बताया कि ये लेजर गन मानव रहित यान (ड्रोन) को नष्ट करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। रूसी सैन्य प्रशिक्षण मैदान में इनका सफल ट्रायल कर लिया गया। इस ट्रायल में लेजर गन ने यूएवी को मार गिराने की अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। इसने कई क्वाडकॉप्टर को भी गिराया।

क्या है लेजर गन की खासियत?
लेजर गन मिसाइल की तरह ही नुकसान पहुंचाती है, लेकिन इसके हमला करने का स्टाइल अलग है। एक ट्रक के आकार के उपकरण से लेजर निकलते हैं, जो प्रकाश की गति से आगे बढ़ते हैं। ये सटीक रूप से अपने लक्ष्य पर हमला कर सकते हैं। इन हथियारों को ज्यादा और कम पावर में स्विच करके ऊर्जा उत्पादन को नियंत्रित किया जा सकता है।

ये ड्रोन की बाहरी सतह और उनके ऑनबोर्ड उपकरणों को नुकसान पहुंचाते हैं। जिससे वो काम करना बंद कर देते हैं। अगर इनका हमला एकदम सटीक रहा, तो ड्रोन क्रैश भी हो जाते हैं। सबसे खतरनाक बात ये है कि इससे बचने के उपकरण कम हैं।

क्यों बढ़ रहा इसका चलन?
संचालन में आसानी और सटीकता की वजह से इनका इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर की सेनाएं हाईटेक लेजर हथियार विकसित करने के लिए तेजी से काम कर रहीं। इसकी वजह से एयर डिफेंस में काफी ज्यादा बदलाव आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+