'इसे कहते हैं मूंग दलना', लॉकडाउन मोड में PAK के सीने पर भारत के चाणक्य ने गाड़ दिया पेड़!
Jaishankar Pakistan Morning Walk: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शासनाध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए समिट की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दो दिनी (15 और 16 अक्टूबर) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के दौरे पर हैं।
बुधवार (16 अक्टूबर) की सुबह भारत के चाणक्य माने जाने वाले जयशंकर मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान जयशंकर ने इस्लामाबाद की धरती पर पौधारोपण भी किया। खास बात यह है कि दो दिनी समिट को लेकर इस्लामाबाद में लॉकडाउन का माहौल है। स्कूल कॉलेज बंद हैं।

इस बीच, जयशंकर की सुबह की सैर ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। जैसे ही, सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जयशंकर ने तस्वीर पोस्ट की, वैसे ही यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी। आइए जानते हैं...
'इसे बोलते है छाती पर मूंग दलना'
उधर, सोशल मीडिया पर तस्वीरें जारी हुईं, यूजर्स ने अपनी-अपनी राय साझा की। एक यूजर ने लिखा कि इसे बोलते है छाती पर मूंग दलना। वहीं, अन्य यूजर ने भारत माता की जयकारे लगाए। एक अन्य यूजर ने कहा कि पाकिस्तान की धरती खोद डाली सर आपने। एक यूजर ने लिखा कि अखंड भारत का डंका बजा दिया गया है...........जय हिंद।
पाकिस्तान की धरती पर जयशंकर का स्वागत
एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डीन लुवसन्नामसराय से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारी द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा हुई।" जयशंकर कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल हुए। विदेश मंत्री का कार्यक्रम स्थल पर स्वागत करते समय दोनों ने हाथ मिलाया और एक-दूसरे का अभिवादन किया।
रावलपिंडी हवाई अड्डे पर पहुंचने पर नूर खान एयरबेस पर जयशंकर का पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के महानिदेशक (दक्षिण एशिया) इलियास महमूद निजामी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। पारंपरिक परिधान पहने बच्चों ने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए।
इसे बोलते है छाती पर मूँग दलना 🔥🔥
— Basant Khedia (@Basant_Khedia) October 16, 2024
शिखर सम्मेलन में कौन-कौन उपस्थित?
- एस. जयशंकर, भारत के विदेश मंत्री
- ली कियांग, चीन के प्रधानमंत्री
- मिखाइल मिशुस्टिन, रूस के प्रधानमंत्री
- रोमन गोलोवचेंको, बेलारूस के प्रधानमंत्री
- कजाकिस्तान के प्रधान मंत्री ओल्ज़ास बेक्टेनोव
- अकीलबेक झापारोव, किर्गिज़स्तान के प्रधानमंत्री
- अकाइलबेक झापारोव, ताजिकिस्तान के प्रधानमंत्री
- अब्दुल्ला निगमातोविच अरिपोव, उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री
- मोहम्मद मोखबर, ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति
- ओयुन-एरडीन लुवसनमराय, मंगोलिया के प्रधानमंत्री
इसके अतिरिक्त, शिखर सम्मेलन में तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री और मंत्रिमंडल के उपाध्यक्ष विशेष अतिथि के रूप में भाग ले रहे हैं। तथा मंगोलिया के प्रधानमंत्री ओयुन-एरडीन लुवसनमराय पर्यवेक्षक राज्य के रूप में भाग लेंगे।
पाकिस्तान की धरती खोद डाली सर आपने 😁👍
— Ashish Thapliyal (@ashis_thapliyal) October 16, 2024
9 साल बाद पाकिस्तान की धरती पर भारत का पंजा!
आपको बता दें कि पाकिस्तान का दौरा करने वाली अंतिम भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज थीं, जिन्होंने दिसंबर 2015 में इस्लामाबाद में अफगानिस्तान पर एक सम्मेलन में भाग लिया था। उसके बाद किसी भी भारत के मंत्री ने पाकिस्तान की धरती पर कदम तक नहीं रखा।
एजेंडे में क्या है?
23वीं सीएचजी बैठक में संगठन के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा और वाणिज्य, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों में चल रहे सहयोग पर चर्चा की जाएगी। नेता संगठन के बजट को भी मंजूरी देंगे और एससीओ सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे।
पुलवामा आतंकी हमले के बाद फरवरी 2019 में बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर भारत के हवाई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध गंभीर रूप से तनावपूर्ण हो गए थे। 5 अगस्त, 2019 को जब भारत ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया, तब संबंध और भी खराब हो गए। जवाब में, पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कमतर कर दिया।
भारत ने पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों की इच्छा व्यक्त की है, लेकिन इस बात पर जोर दिया है कि आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है। मई 2023 में, पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए भारत आए, जो लगभग 12 सालों में किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री की भारत की पहली यात्रा थी।












Click it and Unblock the Notifications