अमेरिकी विदेश मंत्री के साथ जयशंकर की बैठक में नहीं उठा भारत-कनाडा का मुद्दा

हाल ही में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र की संयुक्त सभा की बैठक में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से बात की। हालांकि इस दौरान कनाडा और खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का मामला नहीं उठा। खुद अमेरिका ने अब इसकी जानकारी दी है।

मामले में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि ये द्विपक्षीय बैठक नहीं थी। ये कई देशों की बैठक थी। हमने इस मुद्दे पर अपने भारतीय समकक्षों के साथ बातचीत की है और उनसे कनाडाई जांच में पूरा सहयोग करने का आग्रह किया है।

India-Canada

हालांकि अभी कुछ दिनों पहले ही एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि निज्जर की हत्या को लेकर कनाडा ने भारत पर जो आरोप लगाए हैं, उससे वो चिंतित हैं। इसके अलावा वो अपने कनाडाई सहयोगियों के साथ बहुत करीब से परामर्श कर रहे हैं। इस मुद्दे पर उनसे लगातार अपडेट्स भी लिए जा रहे।

कैसे बिगड़े रिश्ते?
खालिस्तानी आतंकी निज्जर काफी वक्त से कनाडा में रह रहा था। इस साल जून में उसकी हत्या कर दी गई। हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद को संबोधित किया। साथ ही इस हत्याकांड के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने भारत के एक राजनयिक को भी निष्कासित कर दिया।

ट्रूडो के आरोपों को भारत ने सिरे से खारिज कर दिया था। साथ ही उसके एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया गया। कनाडा ने अपने आरोप से जुड़े कोई सबूत नहीं दिए थे, ऐसे में भारत ने उस पर हमला जारी रखा और वहां पर वीजा सेवा भी स्थगित कर दी। हालांकि इससे वहां रहने वाले भारतीय भी चिंतित हैं।

वहीं दूसरी ओर बिगड़ते रिश्तों के बीच कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की। जिसमें उसने भारत की यात्रा के दौरान नागरिकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+