भारत के साथ काम करने को तैयार! चीनी विदेश मंत्री से मिले अजित डोभाल
India-China Row:भारत और चीन उच्च स्तरीय चर्चाओं की एक श्रृंखला के माध्यम से अपने संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच 23वें दौर की वार्ता हुई, जिसमे कई अहम मुद्दों पर बात हुई है।

जिनमें चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रहे मुद्दों को हल करना शामिल था। चीनी विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी की बैठक से पहले, बीजिंग ने दोनों पक्षों द्वारा किए गए प्रमुख समझौतों को लागू करने और द्विपक्षीय संबंधों को बहाल करने के लिए भारत के साथ काम करने की इच्छा व्यक्त की थी।
सीमा विवादों के समाधान पर ध्यान केन्द्रित करना
सीमा विवाद को सुलझाने के प्रयास जारी हैं, एएनआई से बात करते हुए, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, 'चीन भारत के नेताओं के बीच महत्वपूर्ण आम समझ को लागू करने, एक-दूसरे के मूल हितों और प्रमुख चिंताओं का सम्मान करने की बात कह रहे हैं। '
'हमें एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना चाहिए'
उन्होंने कहा कि, 'बातचीत और संचार के माध्यम से आपसी विश्वास को मजबूत करने, ईमानदारी और सद्भावना के साथ मतभेदों को ठीक से सुलझाने और द्विपक्षीय संबंधों को जल्द से जल्द स्थिर और स्वस्थ विकास की पटरी पर लाने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है।हमें एक-दूसरे के मूल हितों का सम्मान करना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications