Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Cambodia: आतंकवाद से साझा मुकाबला करेंगे भारत-आसियान, इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर

धनखड़ कंबोडिया की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने शनिवार को कंबोडिया के नोम पेन्ह में 19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन (India and ASEAN countries) को संबोधित किया। उनके संबोधन के बाद भारत और आसियान देशों ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी स्थापित करने और आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने की कसम खाई। धनखड़ अपने तीन दिवसीय दौरे पर कंबोडिया में हैं। इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे

बता दें कि,एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसके दक्षिण पूर्व एशिया में 10 सदस्य देश हैं। इनमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं। दक्षिण पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN) और भारत ने नोम पेन्ह, कंबोडिया में अपने बातचीत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के अवसर पर स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध, समुद्री संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पिछले 30 वर्षों में मजबूत हुए हैं। इससे आसियान-भारत संबंधों को एक मजबूत आधार मिला है।

ये सारी घोषणाएं हुईं....

ये सारी घोषणाएं हुईं....

आसियान भारत ने उन्नत सहयोग की भी घोषणा की, जिसमें समुद्री सुरक्षा, समुद्री डकैती का मुकाबला करना और जहाजों के खिलाफ सशस्त्र डकैती, समुद्री सुरक्षा, मानवीय सहायता, आपदा प्रबंधन और आपतकालीन प्रतिक्रिया और राहत शामिल हैं। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अपराधों और मनी लान्ड्रिंग, साइबर क्राइम, साइबर सुरक्षा, ड्रग्स और मानव तस्करी और हथियारों की तस्करी के खिलाफ सहयोग बढ़ाने भी चर्चा की गई।

इन क्षेत्रों में सहयोग

इन क्षेत्रों में सहयोग

शिखर सम्मेलन को संबोधित करने से पहले, धनखड़ और कंबोडियाई प्रधान मंत्री हुन सेन ने मानव संसाधन, डी-माइनिंग और विकास परियोजनाओं जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। संयुक्त बयान में, भारत और आसियान देशों ने डिजिटल परिवर्तन, डिजिटल व्यापार, डिजिटल कौशल और नवाचार, साथ ही हैकथॉन में क्षेत्रीय क्षमता निर्माण गतिविधियों की एक श्रृंखला के माध्यम से डिजिटल अर्थव्यवस्था में सहयोग बढ़ाने की घोषणा की। साथ ही भविष्य के लिए टिकाऊ खाद्य आपूर्ति विकसित करते हुए स्मार्ट कृषि के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाए जाने पर जोर दिया।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा...

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा...

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 19वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में एक भाषण के दौरान कहा कि भारत क्षेत्रीय, बहुपक्षीय और वैश्विक व्यवस्था के एक महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में आसियान को बहुत महत्व देता है। भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र में विकसित हो रही वास्तुकला में आसियान की केंद्रीयता का समर्थन करता है। भारत और आसियान क्षेत्र में शांति, समृद्धि और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए साझा दृष्टिकोण साझा करते हैं।

रणनीतिक सहयोग जरूरी

रणनीतिक सहयोग जरूरी

उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा, 'आज के बेहद अनिश्चित भू-राजनीतिक परिदृश्य को नेविगेट करने के लिए, हमें अपने सहयोग का विस्तार करने और अपने रणनीतिक विश्वास को गहरा करने की जरूरत है। हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को इसके लिए एक मार्ग प्रदान करना चाहिए।'आसियान-भारत संयुक्त वक्तव्य ने आसियान-भारत व्यापक रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से अपनी साझेदारी को मजबूत करने का प्रयास करते हुए आम चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर मिलकर काम करना जारी रखने की घोषणा की, जो इस क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए रणनीतिक सहयोग के माध्यम से आसियान-भारत संबंधों को और मजबूत करने में योगदान देगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+