जो दोस्‍ती पीएम मोदी के साथ राष्‍ट्रपति ओबामा की, वैसी किसी के साथ नहीं

वाशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के साथ लंच करेंगे। राष्‍ट्रपति ओबामा दूसरी बार व्‍हाइट हाउस में पीएम मोदी के होस्‍ट बनने को तैयार हैं। इस बीच अमेरिका के लीडिंग न्‍यूजपेपर न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने इन दोनों नेताओं की दोस्‍ती और दोनों के रिश्‍ते को एक 'अविश्वसनीय दोस्ती' करार दिया है।

Incredible friendship between Modi and Obama even both are different

ऐसी दोस्‍ती देखी नहीं कहीं

पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति ओबामा के बीच सांतवीं मुलाकात होने जा रही है। न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने लिखा है कि राष्‍टप्रति ओबामा के यूं तो दुनिया के कई नेताओं से अच्‍छे रिश्‍ते हैं लेकिन जो केमेस्‍ट्री और दोस्ती पीएम मोदी के साथ नजर आती है, वैसी अविश्वसनीय दोस्ती उनकी दुनिया के अन्य नेताओं के साथ बहुत कम है।

ओबामा की एशिया की पॉलिसी

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के मुताबिक अमेरिका और भारत दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र हैं और दोनों के नेताओं के इस रिश्‍ते पीछे एक समान वजहों वाले कई कारण हो सकते हैं।

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के मुताबिक अमेरिका, भारत के उदय को ओबामा की 'एशिया पॉलिसी का केंद्र' और चीन की वैश्विक आर्थिक और सैन्य महाशक्ति बनने की महत्वाकांक्षा के जवाब के लिए एक क्षेत्रीय महाशक्ति के रूप में प्रोत्साहित कर रहा है। न्‍यूजपेपर के अनुसार, भारत के लिए अमेरिकी जुड़ाव अमेरिकी कंपनियों के निवेश से अपनी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की जरूरत है। लेकिन मोदी और ओबामा के बीच रिश्ता फिर भी 'अविश्वसनीय' है।

न्‍यूजपेपर ने किया गुजरात दंगों का जिक्र

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स ने लिखा है कि राष्‍ट्रपति ओबामा ने अल्पसंख्यकों की रक्षा को अपने जीवन का मूल सिद्धांत बनाया है, क्योंकि वह मानते हैं कि लोकतंत्र का मूल सिद्धांत आलोचना और मतभेद है। लेकिन मोदी ने इससे अलग उलट अपने जीवन का अधिकांश समय दक्षिण पंथी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को बढ़ाने में लगाया है, जो भारत में हिंदू बहुलता के लिए जोरदार ढंग से मुहिम चलाता है।

इसमें वर्ष 2002 के गुजरात दंगे को याद किया गया है, जब मोदी वहां के मुख्यमंत्री थे। उस दंगे में करीब एक हजार लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकांश मुसलमान थे।

ओबामा की फैमिली, मोदी वैवाहिक जीवन से दूर

न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स के मुताबिक ओबामा अपने बच्चों से बेहद प्यार करने वाले पिता एवं जिम्मेदार पति हैं। वह अपने बचपन के दोस्तों से करीबी रिश्ता बनाए रखते हैं। वहीं मोदी दशकों पहले पत्नी को छोड़ वैवाहिक जीवन से अलग हो चुके हैं और उनका कोई बच्चा नहीं है।

दोनों के बीच कई समानताएं

दोनों नेताओं के बीच कुछ समानताएं भी हैं। दोनों जमीन से उठे हैं। दोनों के अपने पिता से रिश्ते बहुत मुश्किल भरे रहे और जब निर्वाचित हुए तो बदलाव वाली हस्ती माने गए। मोदी भी ओबामा की तरह सोशल मीडिया का प्रभावी तरीके से प्रयोग करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+