अमेरिका में बच्चों पर कहर बनकर टूट रहा है कोरोना, अस्पताल में भर्ती बच्चों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
वॉशिंगटन, दिसंबर 31। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट से इस वक्त अमेरिका समेत कई यूरोपियो देशों में हाहाकार मचा हुआ है। फ्रांस में तो कोरोना के दैनिक मामलों में ऐसी वृद्धि हुई है कि हर कोई हैरान है। फ्रांस में हाल ही में कोरोना के एक दिन में 2 लाख मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इस बीच अमेरिका में बच्चों के अंदर कोरोना का संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। अमेरिका में पिछले एक सप्ताह के अंदर रिकॉर्ड बच्चे अस्पतालों में भर्ती हुए हैं।

अस्पतालों में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या में भारी बढ़ोतरी
इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में पिछले एक हफ्ते के अंदर अस्पतालों में भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या में 66 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (CDC) ने बताया कि 22-28 दिसंबर के बीच औसतन 17 वर्ष और उससे कम उम्र के 378 बच्चों को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। यह संख्या एक सप्ताह पहले की तुलना में 66 प्रतिशत अधिक है। CDC ने बताया है कि सितंबर महीने में प्रति दिन 342 बच्चे अस्पताल में भर्ती हो रहे थे।
अमेरिका में आने वाले दिनों स्थिति और भी गंभीर होगी
अमेरिकी हेल्थ एक्सपर्ट ने आने वाले दिनों के लिए भी कोरोना से गंभीर स्थिति की चेतावनी जारी है। एक्सपर्ट ने गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। उनका मानना है कि ओमीक्रोन ने अस्पतालों, स्कूलों और अन्य क्षेत्रों में दैनिक जीवन को प्रभावित करने के लिए खतरा पैदा कर दिया है। इसे देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
फिलाडेल्फिया के चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. पॉल ऑफ़िट ने कहा है, "यह बहुत ही हृदयविदारक है।" "पिछले साल यह काफी कठिन था, लेकिन अब आप जानते हैं कि आपके पास इसे रोकने का एक तरीका है।" आपको बता दें कि अमेरिका में दिसंबर में एक ही सप्ताह के दौरान सभी उम्र के औसतन लगभग 10,200 लोगों को प्रति दिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है कई डॉक्टरों का कहना है कि गर्मियों में डेल्टा वृद्धि के दौरान आने वालों की तुलना में युवा कम बीमार लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications