पीएम मोदी और पुतिन के बीच हुई बातचीत, G-20 में बताया कौन होगा शामिल, चंद्रयान-3 को लेकर भी दी बधाई

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच सोमवार को एक बार फिर से टेलीफोन पर बातचीत हुई है। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी से कहा कि वह अगले महीने नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो पाएंगे।

पुतिन ने कहा कि विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि बातचीत के दौरान, पीएम मोदी ने भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत पहलों के प्रति रूस के लगातार समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

phone call with PM Modi, Putin

बयान के मुताबिक दोनों शीर्ष नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के कई मुद्दों पर प्रगति की समीक्षा की और जोहान्सबर्ग में हाल ही में संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सहित आपसी चिंता के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई दी।

बयान के मुताबिक क्रेमलिन ने अंतरिक्ष अन्वेषण में द्विपक्षीय सहयोग को और विकसित करने की इच्छा की पुष्टि की। बातीचत के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर भी सहमति जताई कि वे संपर्क में बने रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+