8 साल पहले मर चुकी महिला दूसरे पति के साथ दी दिखाई, आज 6 बच्चों की मां

मर कर वापस जिंदा होना नामुमकिन बात है लेकिन पाकिस्तान में ऐसा वाकई में देखने को मिला है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला मर कर जिंदा हो गई। सालों पहले जिसके पति पर उसे मारने का आरोप लगा था, वो हाल ही में अपने दूसरे पति और बच्चों के साथ दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया।

Pakistan

इस्लामाबाद। मर कर वापस जिंदा होना नामुमकिन बात है लेकिन पाकिस्तान में ऐसा वाकई में देखने को मिला है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक महिला मर कर जिंदा हो गई। सालों पहले जिसके पति पर उसे मारने का आरोप लगा था, वो हाल ही में अपने दूसरे पति और बच्चों के साथ दिखाई दी। इसके बाद पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।

दूसरे पति के साथ दिखी 8 साल पहले मरी हुई महिला

दूसरे पति के साथ दिखी 8 साल पहले मरी हुई महिला

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सालों पहले मर चुकी महिला नजर आई। 30 वर्षीय आसमा बीबी को झेलम जिले के गांव फलायान में देखा गया। वो अपने पति और छह बच्चों के साथ दिखाई दी। कहा जाता है कि आसमा बीबी को उसके पहले पति ने मार दिया था। आसमा की मां ने दामाद इबरार पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था। पत्नी की हत्या के आरोप में फिर इबरार को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में आसमा की मां ने मुआवजा मिलने के बाद दामाद के खिलाफ शिकायत वापस ले ली थी।

शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आसमा बीबी की मौत के बाद ऐसे दिखने से हर कोई हैरान है। आसमा को देखने के बाद उसके पहले पति इबरार के परिवार के एक सदस्य ने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आसमा बीबी को गिरफ्तार किया, जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने निकलकर आई। झेलम पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि आसमा बीबी ने साल 2009 में इबरार अहमद से शादी की थी। साल 2010 में वो गायब हो गई थी जिसके बाद आसमा की मां ने अपने दामाद पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया था।

कर ली थी दूसरी शादी

कर ली थी दूसरी शादी

आसमा बीबी ने पुलिस को बताया कि वो अहमद नाम के व्यक्ति से प्यार करती थी, लेकिन उसके घरवालों ने इबरार से जबरदस्ती उसकी शादी करा दी। इसलिए बाद में उसने अहमद से शादी कर दुबई चली गई थी और उसे अपनी दूसरी शादी का कोई पछतावा नहीं है। आसमा बीबी को जमानत मिल गई है। झेलम सिविल जज सोबिया खातून ने उसकी जमानत याचिका मंजूर करते हुए 50 हजार रुपये के दो मुचलके जमा करने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+