इराक में इनके खौफ के सामने ISIS भी कहीं नहीं ठहरते

snakes-iraq
बगदाद। इराक संकट की खबरें अभी तक भले ही ISIS के इर्द-गिर्द चल रही हों, पर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसे सुनकर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे और कहेंगे कि कोई है जो ISIS से भी ज्यादा खतरनाक है।

एक चिक‍ित्सक की मानें तो इराक में आजकल आइएसआइएस के आतंक से लोग जहां अपने घरौंदे छोड़ रहे हैं, वहीं प्रकृति की एक दूसरी रचना का भी घरौंदा उजड़ रहा है। पर एक के नुकसान की भरपाई दूसरे को करनी पड़ रही है।

पढ़ें- इराक की मुसीबत

दरअसल इराक की प्रमुख नदियां, यूफ्रेट्स व टिगरिस में पानी की कमी हो ने लगी है व वहां के खतरनाक जीव-जंतु अब घनी बस्ती की ओर मुड़ आए हैं। इन खतरनाक और खौफनाक जीवों में सबसे ज्यादा आतंक मचा रहे हैं जहरीले सांप।

जहर की चपेट में आकर अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है व कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मवेश‍ियों को बड़ी संख्या में काट चुके ये सांप और खतरनाक जीव जंतु अब वहां लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रहे हैं।

यूफ्रेट्स के करीब छबाइश इलाके में किसानों ने खुद को व मवेश‍ियों को सुरक्ष‍ित ठ‍िकाने पर ले जाना शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि इन सांपों की बड़ी संख्या से ना सिर्फ वहां के बच्चों व मवेश‍ियों पर काल मंडरा रहा है व इसके लिए विशेषज्ञ प्राकृतिक कारणों का हवाला मात्र दे रहे हैं। बड़ी संख्या में दोनों नदी के तटीय कस्बों के निवासी अब सुरक्ष‍ित स्थान की ओर बढ़ने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+