गुमशुदा व्यक्ति की लाश से गायब था एक हाथ और पैर, 20 फुट लंबे मगरमच्छ के पेट में मिला

इंडोनेशिया के बोरनियो में गुम हुए एक व्यक्ति का लाश बड़ी ही विषम परिस्थितियों में मिली। दो दिन पहले 36 वर्षीय एंडी एसो एरांग गायब हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया था। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि एंडी की लाश कालीमंथन में एक नदी में तैरती मिली।

Crocodile

जकार्ता। इंडोनेशिया के बोरनियो में गुम हुए एक व्यक्ति का लाश बड़ी ही विषम परिस्थितियों में मिली। दो दिन पहले 36 वर्षीय एंडी एसो एरांग गायब हो गए थे जिसके बाद पुलिस ने उन्हें ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया था। शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि एंडी की लाश कालीमंथन में एक नदी में तैरती मिली। एंडी के शरीर से एक हाथ और एक पैर गायब था जोकि एक मगरमच्छ के पेट में मिला।

नदी में मिली एंडी की लाश

नदी में मिली एंडी की लाश

इंडोनेशिया के बोरनियो में 36 वर्षीय एंडी एसो एरांग दो दिन पहले क्लैम्स पकड़ने के लिए घर से निकले थे। कई घंटो बाद जब वो घर नहीं लौटे तो पुलिस ने उनकी छानबीन शुरू की। पुलिस को एंडी की लाश कालीमंथन में नदी में तैरती हुई मिली। सबसे हैरानी की बात थी कि उनके शरीर से एक हाथ और एक पैर गायब था। पुलिस को शक हुआ कि वो किसी मगरमच्छ का शिकार हुए हैं। जिस इलाके में एंडी क्लैम्स पकड़ने गए थे वहां बड़ी संख्या में मगरमच्छ रहते हैं।

20 फुट के मगरमच्छ के पेट में मिला हाथ-पैर

20 फुट के मगरमच्छ के पेट में मिला हाथ-पैर

पुलिस अधिकारियों ने पास में ही एक मगरमच्छ को पकड़कर जब उसका पेट चीरा तो वो खुद भी दंग रह गए। अधिकारियों ने लगभग 20 फुट के मगरमच्छ को सुराग वाली जगह मार गिराया। पुलिस को मगरमच्छ के पेट से एक हाथ और एक पैर मिला है जो एंडी का कहा जा रहा है। पुलिस के चीफ टेडी रिस्तिवान ने कहा, 'मगमच्छ के पेट से एक हाथ और एक पैर मिला है और हमें यकीन है कि वो गुमशुदा व्यक्ति का है।'

पत्नी ने कहा, 'खाना लेने निकले थे'

पत्नी ने कहा, 'खाना लेने निकले थे'

मृत व्यक्ति की पत्नी ने कहा कि वो घर से खाने का इंतजाम करने निकला था किसे पता था कि उसका ये अंजाम होगा। इंडोनेशिया में सलाना कई लोग मगरमच्छ का शिकार होते हैं। पाम ऑयल प्लांटेशन के कारण वहां के जंगल खत्म हो रहे हैं जिससे वन्य जीव और इंसान काफी करीब आ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+