मौत के डर से चेहरा छिपाकर और आत्मघाती बेल्ट लगाकर घूमता था मोस्ट वॉन्टेड आतंकी बगदादी
वाशिंगटन। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस के सरगना अबु बकर अल-बगदादी को अपने आखिरी दिनों में मौत का डर सताने लगा था। वह पिछले कुछ माह से अपनी सुरक्षा को लेकर खासा परेशान था। उसे इस बात का इल्म हो चुका था कि उसका संगठन अब कमजोर पड़ने लगा है और इस बात ने उसकी नींदें उड़ा दी थी। अपनी मौत के डर से वह काफी घबराने लगा था। न्यूज एजेंसी एपी की ओर से जारी एक खास रिपोर्ट में बगदादी के आखिर दिनों का जिक्र किया गया है। इसमें बताया गया है कि मौत के डर से बगदादी का आत्मविश्वास भी कम हो गया था। आपको बता दें कि अमेरिका ने पिछले माह एक मिलिट्री ऑपरेशन में बगदादी को ढेर कर दिया है।

अमेरिकी सेनाओं ने किया ढेर
सीरिया के इदलिब में एक खास ऑपरेशन में बगदादी को अमेरिकी सेनाओं ने घेर लिया था। आखिरी में बगदादी ने खुद को बम से उड़ा लिया था। एपी ने बगदादी के साथ रहने वाले लोगों कुछ लोगों के हवाले से लिखा है कि आतंकी सरगना अपनी सुरक्षा को लेकर खासा परेशान था। यहां तक कि अपनी जान बचाने के लिए इराक बॉर्डर पर ईस्टर्न सीरिया में कहीं सुरक्षित ठिकाने की तलाश कर रहा था। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक बगदादी अपने साथ एक 17 साल की याजिदी लड़की को रखता था। यह लड़की बगदादी की सेक्स स्लेव के तौर पर उसके साथ रहती थी। इस वर्ष मई में अमेरिकी सेना ने लड़की को बगदादी के चंगुल से छुड़ाया था।

सिर्फ 6-7 लोगों के साथ रहता
इस लड़की ने सेना को जानकारी दी थी कि बगदादी अपने सिर्फ 6-7 कुछ करीबी लोगों के साथ ही घूमता था। कुछ महीने पहले उसने अपने सारे अधिकार एक सीनियर को दे दिए थे। इस लड़की के मुताबिक बगदादी ने एक बार साल 2017 में इदलिब से भागने की कोशिश की थी। एक दिन रात को तीन गाड़ियों के काफिले के साथ बगदादी निकला और इस समय उसके साथ उसकी बीवी थी। लेकिन वही जैसे ही हाइवे पर पहुंचा उसे लगा कि उस पर हमला हो सकता है और इस डर से वह वापस लौट आया था।

17 साल की मासूम को बनाया सेक्स स्लेव
17 साल की उस याजिदी लड़की ने अमेरिकी सेना को बताया था कि वह करीब चार माह तक बगदादी के ससुर के घर पर रही थी। यहां पर बगदादी रोज उसका रेप करता था और मना करने पर पीटता था। साल 2018 में इस लड़की को बगदादी ने किसी और को सौंप दिया। इसके बाद से उसका बगदादी से कभी आमना-सामना नहीं हुआ। हालांकि एक बार बगदादी ने गिफ्ट के तौर पर लड़की के लिए गहने भेजे थे। बगदादी इसके बाद से सीरिया में लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा।

आत्मघाती बेल्ट लगाता था बगदादी
अमेरिकी सेना ने बगदादी के जिन सहयोगियों को पकड़ा है, उन्होंने जानकारी दी है कि मोस्ट वॉन्टेड आतंकी हमेशा आत्मघाती बेल्ट लगा कर घूमता था। इतना ही नहीं वह इसी बेल्ट को पहन कर सोता भी था। बगदादी कभी भी मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करता था लेकिन उसके सहयोगी अबू-हसान अल मुहाजिर के पास गैलेक्सी 7 मोबाइल फोन था और वह हमेशा इसका प्रयोग करता था। मुजाहिर फिलहाल इराकी सेना के कब्जे में है।
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications